{"_id":"deb56f74136abadeeecf0102bfc82eaa","slug":"blood-donation-camp-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लड डोनेशन कैम्प में युवाओं ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लड डोनेशन कैम्प में युवाओं ने किया रक्तदान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 08 Mar 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबीयूआईसीईटी के पूर्व प्रोफेसर स्वर्गीय डॉ. जीसी मिश्रा की याद में पीयू में आयोजित रक्तदान शिविर में वीरवार को 37 यूनिट खून एकत्र किया गया।
अमर उजाला फाउंडेशन, लायंस क्लब चंडीगढ़ सेंट्रल, लायंस क्लब चंडीगढ़ कैंपस, डॉ. जीसी मिश्रा मेमोरियल एजुकेशनल एंड चैरीटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित रक्तदान कैंप में पीजीआई के ब्लड बैंक टीम ने भरपूर सहयोग दिया।
पीजीआई के ट्रांसफ्यूजन मेडीसिन विभाग के सीनियर रेजीडेंट डॉ.पुनीत सचदेवा की देखरेख में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। लायंस क्लब चंडीगढ़ सेंट्रल ने रक्त दान करने वालों को गिफ्ट दिए। इस दौरान लायंस क्लब चंडीगढ़ कैंपस के अध्यक्ष स्पर्श तुली भी मौजूद थे।
छात्राओं ने भी दिखाया जोश
एसडी कालेज, सेक्टर-32 की एमएससी की छात्रा ऋचा शर्मा पीयू की लाइब्रेरी में पढ़ने आई थीं। यहां आकर उन्हें रक्त दान शिविर के बारे में पता चला और वह खून दान करने पहुंच गईं। ऋचा इससे पहले पांच बार खून दान कर चुकी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सुबह घर से यह सोच कर नहीं चली थी कि खून दान करना है। छठी बार रक्त दान कर मन को काफी सुकून मिला है। इस रक्त दान शिविर में ऋचा के अलावा भी कई छात्राओं ने खून दान किया।
एसएसबीयूआईसीईटी की छात्रा सुरभि कौशिक ने तीसरी बार खून दान किया। उन्होंने कहा कि अगर उनके खून से किसी की जिंदगी बच सकती है तो उन्हें खून दान कर काफी अच्छा लगता है।
पहली बार किया ब्लड डोनेट
रक्त दान शिविर में कई विद्यार्थियों ने पहली बार खून दान किया। इन छात्रों ने कहा कि अब वह नियमित तौर पर खून दान करेंगे।
एसएसबीयूआईसीईटी के पहले वर्ष के छात्र शिमांशु और तीसरे वर्ष के छात्र आदर्श बख्शी ने कहा कि पहली बार उन्हें खून दान करके बहुत ही अच्छा लगा। चौथे वर्ष के छात्र हरदीप ने कहा कि वह एक दर्जन बार खून दान कर चुके हैं। वहीं आयुष ने चौथी बार खून दान किया।