फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   blood donation, blood donation camp, garhwal bhawan blood donation camp, chandigarh

ब्लड डोनेशन कैंपः 107 लोगों ने किया रक्तदान, 160 की मेडिकल जांच

Mon, 25 Jul 2016 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 25 Jul 2016 09:51 AM IST
विज्ञापन
blood donation, blood donation camp, garhwal bhawan blood donation camp, chandigarh
चंडीगढ़ पीजीआई का ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में सेक्टर-29 स्थित गढ़वाल भवन में टिहरी गढ़वाल विकास परिषद की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर और मेडिकल जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में उत्तराखंड सरकार के शिक्षा एवं पेयजल मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर शिविर का उदघाटन किया। टिहरी गढ़वाल विकास परिषद के प्रेस सचिव धन सिंह असवाल ने बताया कि रक्तदान शिविर में 107 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन


इसके अलावा 160 लोगों की मेडिकल जांच हुई। यह आयोजन अमर शहीद श्रीदेव सुमन की याद में हुआ। प्रोविडेंट फंड कमिश्नर चंडीगढ़ राकेश कुमार पंवार और आयकर अधिकारी राजेश पटवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। मंत्री प्रासद नैथानी ने रक्तदान शिविर आयोजित करने पर टिहरी गढ़वाल विकास परिषद को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह पहुत ही पुण्य काम है। उनकी पत्नी बीमार थी उन्हें भी रक्त की जरूरत थी।
विज्ञापन


किसी ने रक्दान किया था तो उस ग्रुप का रक्त मिला और आज मेरी पत्नी रक्तदानियों के कारण जीवित हैं। इस अवसर पर पार्षद हीरा नेगी, गुरबख्श रावत, गढ़वाल सभा के प्रधान बिक्रम सिंह बिष्ट, महासचिव विजय रावत, उत्तराखंड महासभा चंडीगढ़ के प्रधान जगदीश सिंह असवाल के अलावा भूपेंद्र शर्मा, हरिमोहन कंडवाल, कुंदन लाल उनियाल उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी रक्तदानियों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र बांटे गए। टिहरी गढ़वाल विकास परिषद के प्रधान कमल सिंह पंवार, महासचिव हुकम सिह पंवार ने सभी रक्तदानियों और सहयोगी संस्थाओं और लोगों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed