{"_id":"5c2a36ecbdec2256973118c4","slug":"blood-available-in-punjab-hospitals-free-from-january-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरीः नए साल में आम जनता को तोहफा, 1 जनवरी से अस्पतालों में मुफ्त मिलेगा खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरीः नए साल में आम जनता को तोहफा, 1 जनवरी से अस्पतालों में मुफ्त मिलेगा खून
Tue, 01 Jan 2019 09:21 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 01 Jan 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब ब्लड के लिए लोगों को दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए सरकार ने खास सुविधा शुरू की है। हालांकि यह सुविधा पंजाब में शुरू हुई है। पंजाब के सभी सरकारी अस्पतालों में 1 जनवरी, 2019 से मुफ्त खून की सुविधा प्रदान की जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मिशन ‘तंदुरुस्त पंजाब’ के तहत राज्य भर के सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को ब्लड और ब्लड कंपोनेंट्स मुफ्त प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुफ्त खून मुहैया करवाने के साथ-साथ सभी अस्पतालों में खून की 24 घंटे उपलब्धता को सुनिश्चित किया जाएगा। मोहिंद्रा ने कहा कि इस कदम से राज्यभर के उन मरीजों को लाभ मिलेगा, जिन्हें सिविल अस्पतालों और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रोसेसिंग चार्ज के तौर पर प्रति यूनिट ब्लड के क्रमश: 300 और 500 रुपये अदा करने पड़ते थे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पंजाब में कुल 116 ब्लड बैंक हैं, जिनमें से 46 सरकार द्वारा, 6 सेना द्वारा और 64 ब्लड बैंक प्राइवेट संस्थाओं द्वारा चलाए जा रहे हैं। मोहिंद्रा ने कहा कि पिछले साल के दौरान सरकारी ब्लड बैंकों द्वारा ब्लड के 2 लाख 26 हजार यूनिट एकत्रित किए गए थे।
विज्ञापन