फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   blind man rally in chandigarh on valentines day

14 फरवरी को चंडीगढ़ में ब्लाइंड मैन रैली

Wed, 10 Feb 2016 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 10 Feb 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
blind man rally in chandigarh on valentines day

राउंड टेबल इंडिया एनजीओ चंडीगढ़ इंस्टीट्यूट फॉर द ब्लाइंड के साथ मिल कर कार रैली ‘ब्लाइंड मैन रैली’ आयोजित कर रही। 14 फरवरी को सुबह 9 बजे से कार रैली की शुरुआत होगी। ब्लाइंड इंस्टीट्यूट से शुरू होकर शहर केविभिन्न सेक्टरों से होते हुए यहीं लौटकर रैली समाप्त होगी।

विज्ञापन


चंडीगढ़ राउंड टेबल के चेयरमैन इशू बंसल ने बताया कि नेविगेटर्स से प्राप्त निदेर्शो का पालन करते हुए 100 देखने में सक्षम लोग कारों को ड्राइव करेंगे। इस में रजिस्ट्रेशन फीस 1500 रुपये रखी गई है। यह राशि ब्लाइंड इंस्टीट्यूट को दी जानी है।
विज्ञापन


बंसल ने कहा कि ड्राइवरों को रूट के बारे में कोई जानकारी नहीं होगी और वे पूरी तरह से ब्रेल रूट मैप के आधार पर दृष्टिहीन स्टूडेंट्स द्वारा दिए गए निदेर्शों पर ही निर्भर होंगे। इसके साथ ही ड्राइवरों को एक तय दूरी के लिए एक तय गति ही बनाए रखने के निर्देश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएमआर के संयोजक अतुल लूथर ने कहा कि कई जगह पर औचक जांच प्वाइंट होंगे जहां निर्देशों के विपरीत ओवर स्पीडिंग या अंडर स्पीडिंग पर पेनल्टी प्वाइंट्स दिए जाएंगे। सबसे कम पेनल्टी प्वाइंट्स पाने वाले तीन प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया जाएगा और उन्हें और उनके नेविगेटर्स को नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

बीएमआर केसह संयोजक कैप्टन विराट ने कहा कि ब्लाइंट स्टूडेंट्स को कार का अनुभव कराकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने केलिए यह प्रयास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed