फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   blast in the garbage dump, Panic spread in the area

कूड़े के ढेर में धमाके से कार के शीशे टूटे, इलाके में फैली दहशत

Mon, 07 Nov 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 07 Nov 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
blast in the garbage dump, Panic spread in the area
कूड़े के ढेर में धमाके से इलाके में फैली दहशत - फोटो : Demo pic
चंडीगढ़ सेक्टर-52 स्थित कजहेड़ी में कूड़े के ढेर में हुए धमाके से इलाके में अफरातफरी मचा गई। धमाके से पास में खड़ी कार के शीशे टूट गए। धमाके की सूचना पर एसपी सिटी, एसपी आपरेशन, आपरेशन सेल की कमांडो टीम, बम डिस्पोजल टीम और सेक्टर-36 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से टूटी हुई टॉयलेट सीट के नमूने इकट्ठे कर लैब में जांच के लिए भेजने का फैसला किया है।
विज्ञापन


एसपी आपरेशन रवि कुमार ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम में धमाके की सूचना दोपहर करीब 12 बजे मिली थी। सूचना मिलते ही आपरेशन सेल और बम डिस्पोजल टीम मौके पर पहुंची ओर थाना पुलिस ने आसपास का इलाका खाली करवा लिया। पुलिस ने पहले गाड़ी की जांच की। गाड़ी के अंदर कुछ नहीं मिला। बाद में पुलिस ने कूड़े में टॉयलेट सीट टूटी हुई देखी। इसके टुकड़े गाड़ी के पास भी मिले थे व गाड़ी का शीशा उन्हीं टुकड़ों से ही टूटा था।
विज्ञापन


पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कूड़े में आग लगने से वह पड़ी टॉयलेट सीट काफी गर्म होकर धमाके के साथ फट गई। पुलिस ने मौके पर बिखरे टॉयलेट सीट के टुकड़ों की फोरेंसिक जांच करवाने का फैसला लिया है। पुलिस ने घटनास्थल से कार के टूटे हुए शीशे व टूटी टॉयलेट सीट के टुकड़े एकत्रित कर सीएफएसएल में जांच के लिए भेजने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed