{"_id":"694c537b7ad5969c77065378","slug":"blanket-distribution-drive-dedicated-to-the-sacrifice-of-the-four-sahibzadas-chandigarh-news-c-16-pkl1091-905757-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चार साहिबजादों के बलिदान को समर्पित कंबल वितरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चार साहिबजादों के बलिदान को समर्पित कंबल वितरण अभियान
विज्ञापन
चंडीगढ़।
शहीदी हफ्ता के दौरान नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड एंटी करप्शन फोर्स ने जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण अभियान का आयोजन किया। यह कार्यक्रम श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से सेक्टर 47 के चंडी कुश्त आश्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपायुक्त सह चेयरमैन रेड क्रॉस सोसाइटी निशांत कुमार यादव मुख्य अतिथि रहे और उन्होंने स्वयं लाभार्थियों को कंबल वितरित किए। संगठन के अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी ने कहा कि यह पहल सेवा और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास है। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने समाज से करुणा और सेवा के भाव के साथ आगे आने की अपील की।