फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJPs suggestion van leaves will prepare manifesto on public opinion

Chandigarh News: भाजपा की सुझाव वैन रवाना, जनमत पर बनाएंगे घोषणा पत्र

Thu, 22 Aug 2024 04:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
BJPs suggestion van leaves will prepare manifesto on public opinion
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़।

चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने संकल्प पत्र को तैयार करने के लिए प्रदेश की जनता से सुझाव मांगने की शुरुआत पंचकूला से कर दी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सुझाव मांगने के लिए निकली वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संकल्प वैन 22 जिलों में हर ब्लॉक स्तर तक जाकर लोगों से सुझाव एकत्रित करेगी। संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने सुझाव मांगने के लिए नेताओं की ड्यूटियां तय कीं। पार्टी के नेता सभी जिलों में प्रवास करेंगे और लोगों से सुझाव लेंगे। ओपी धनखड़ की अध्यक्षता व सीएम सैनी की उपस्थिति में बैठक के दौरान हर वर्ग के लोगों से सुझाव लेने की योजना बनाई।

धनखड़ ने कहा कि एक क्यूआर कोड सोशल मीडिया के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके जरिए सुझाव का पेज खुलेगा। पार्टी ने 7015900900 मोबाइल नंबर भी जारी किया है, जिस पर मिस्ड कॉल देकर भी सुझाव दे सकते हैं। इसके अलावा 7015800800 नंबर पर अपना सुझाव रिकॉर्ड करवा सकते हैं। बीजेपी संकल्प पत्र 2024 डॉट कॉम के माध्यम से भी सुझाव दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन



सैनी ने कहा कि एक सप्ताह तक वैन हर जिले में जाएगी और जनता से मिलने वाले सुझावों पर 29 अगस्त को संकल्प पत्र समिति की दूसरी बैठक में चर्चा होगी। 2019 के संकल्प पत्र में भाजपा ने 265 कार्य करने का संकल्प पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन नेताओं की लगीं ड्यूटी -
डॉ संजय शर्मा, मदन गोयल, कृष्ण लाल पंवार, सुनीता दुग्गल, सत्यप्रकाश, विधायक भव्य बिश्नोई, कृष्ण लाल पंवार, पूर्व मंत्री विपुल गोयल, अभय सिंह यादव, रणबीर गंगवा, किरण चौधरी, सुनीता दुग्गल, रोजी मलिक आनंद कैप्टन अभिमन्यु, वेदपाल एडवोकेट, भूपेश्वर दयाल, वेदपाल सहित अन्य की जिम्मेदारी लगी हैं।


पंचकूला में प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ के साथ जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, एडवोकेट वेदपाल, डा. संजय शर्मा, प्रवीण अत्रे, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नवीन गर्ग, संजय आहूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed