फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJPs Gaon Chalo campaign from tomorrow

Chandigarh News: भाजपा का गांव चलो अभियान कल से, 311 मंडलों में कार्यशाला आयोजित

Thu, 08 Feb 2024 03:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
BJPs Gaon Chalo campaign from tomorrow
सुबह नौ बजे से अगले दिन सुबह नौ बजे तक बूथ पर चलाना होगा अभियान
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा ने गांव चलो अभियान के तहत बुधवार को राज्य के 311 मंडलों में कार्यशालाएं आयोजित कीं। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं को नौ और दस फरवरी के कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि उन्हें अपने बूथ पर सुबह नौ बजे पहुंचना होगा। उसके बाद वह बूथ के हर घर में जाएंगे और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। इस दौरान कार्यकर्ता लोगों से संवाद करेंगे और उनका मन भी टटोलेंगे। उपेक्षित लोगों के घर पर भोजन करेंगे और धार्मिक स्थलों की सफाई भी करेंगे। हर कार्यकर्ता को अगले दिन नौ बजे तक बूथ पर रहना होगा। इस अभियान में सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बूथों पर जाकर लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताएंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने पीपली मंडल स्थित अनाज मंडी में आयोजित कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। करनाल के 18 मंडलों में कार्यशालाएं आयोजित की गईं। भाजपा जिला महामंत्री सुनील गोयल ने बताया कि सभी बूथों पर एक-एक प्रवासी कार्यकर्ता की ड्यूटी लगा दी गई है। घरौंडा में विधायक हरविंद्र कल्याण के साथ-साथ पिछड़ा वर्ग आयोग की चेयरमैन निर्मला बैरागी और पूर्व विधायक
विज्ञापन


रमेश कश्यप ने अपने मंडल के अनुसार कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन किया। वहीं, रोहतक के बेरी विधानसभा के तीन मंडलों में भाजपा की कार्यशाला हुईं। बेरी मंडल की बैठक गांव बाकरा की सामान्य चौपाल, डीघल मंडल की बैठक बरहाना गुगनान तथा छारा मंडल की बैठक भापड़ोदा की बड़ी में चौपाल हुई। कार्यकर्ताओं को बूथ के हिसाब से प्रवास की सूची व कार्य दिए गए। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वह भाजपा के विचारधारा व इसकी जन कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। रेवाड़ी में सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। सोनीपत में पूर्व मंत्री कविता जैन व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राजीव जैन ने कार्यशाला में दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed