फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP workers will spend the night in the village

Chandigarh News: भाजपा कार्यकर्ता गांव में बिताएंगे रात, सीएम व मंत्री भी जाएंगे

Sun, 04 Feb 2024 03:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
BJP workers will spend the night in the village
पार्टी का हर बूथ पर 51 फीसदी वोट बढ़ाने का लक्ष्य, दो दिन में कवर करेंगे 19,812 बूथ
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए पुख्ता किलेबंदी कर ली है। नौ व दस फरवरी को पार्टी गांव चलो अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के तहत भाजपा के पदाधिकारी राज्य के 19,812 बूथों पर 24 घंटे रुकेंगे। रात वहीं बिताएंगे। इस दौरान कार्यकर्ता दलितों के घर पर भोजन करेंगे। उनसे सरकार की योजनाओं का फीडबैक लेंगे। किन-किन योजनाओं का उन्हें लाभ मिल रहा है या नहीं। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। प्रवास के दौरान प्रमुख लोगों के साथ-साथ धार्मिक और सामाजिक लोगों से मुलाकात करनी होगी। साथ ही मंदिर, गुरुद्वारा, शहीद स्मारकों पर सफाई अभियान के तहत साफ-सफाई करनी है। इसके लिए सीएम मनोहरलाल, भाजपा के सभी मंत्री, प्रभारी व पदाधिकारियों की ड्यूटी लगेगी। अभियान से पहले सात और आठ फरवरी को 311 मंडलों में कार्यशालाएं होगी। इसके लिए 350 पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे।
लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने हर बूथ पर 51 फीसदी वोट हासिल करने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए फरीदाबाद के सूरज कुंड में गांव चलो अभियान के लिए भाजपा पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं को हर बूथ जीतने का लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की 2.80 करोड़ जनता में से 1.40 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिन्हें योजनाओं का लाभ मिला है। यदि कोई रह गया है तो उसे लाभ दिलाना है। उन्होंने कहा कि 2014 चुनाव में 34 प्रतिशत वोट मिले और 47 सीटें आईं। 2019 में 37 प्रतिशत वोट मिले और 40 सीटें जीती। पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा, लेकिन सात सीटें कम हो गई। इसलिए एक-एक व्यक्ति से संपर्क कर एक-एक वोट लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बूथ की माइक्रो मैनेजमेंट करनी है। गांव चलो अभियान के माध्यम से लोगों से संपर्क कर उपलब्धियां बतानी है और पार्टी के पक्ष में माहौल बनाना है। वहीं, सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचने का टास्क दिया।
विज्ञापन


अहंकार से बचे कार्यकर्ता : देब
पार्टी के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कहा कि हमें जनसंपर्क अभियान को और तेज करना है। कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर सार्थक संवाद करें और अहंकार की बातों से बचें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की स्पीड की तुलना कांग्रेस से नहीं हो सकती। एक तरफ 60 साल बदहाली के और दूसरी तरफ 10 साल तरक्की के हैं। सभी को पता है 10 साल में मोदी जी ने कितना काम किया है। पीएम मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी और मनोहर दोनों ही संगठन मंत्री थे। संगठन मंत्री से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनने वाले दोनों ही नेता सफल रहे हैं। दोनों ने खुद को पूरी तरह से पार्टी के प्रति समर्पित किया है। उन्होंने कहा मोदी में उन्हें सम्राट अशोक दिखते हैं। सम्राट अशोक भी प्रखर राष्ट्रवादी थे और प्रधानमंत्री मोदी भी राष्ट्रवादी हैं। सम्राट अशोक की तरह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने राष्ट्र को सशक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed