फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP won 20 seats out of 22, but akali dal won only one

भाजपा की तो बल्ले-बल्ले लेकिन अकाली हुए चित, मुश्किल से 1 सीट जीते

Wed, 21 Dec 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 21 Dec 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
BJP won 20 seats out of 22, but akali dal  won only one
चार वार्डों में से एक पर ही अकाली की जीत - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम चुनाव में भाजपा और अकाली दल मिलकर चुनाव लड़े। भाजपा की बड़ी जीत हुई, लेकिन शिअद चुनावी मैदान में चित हो गई। कुल 26 में से 22 वार्डों से भाजपा और चार से अकाली दल ने चुनाव लड़ा था। भाजपा ने 20 वार्डों में जीत हासिल की, जबकि शिअद चार में से एक ही सीट पर जीत सकी। यहां तक कि चंडीगढ़ शिअद के प्रधान जगजीत सिंह कंग भी पत्नी इंद्रजीत कौर को जीत नहीं दिलवा सके।
विज्ञापन


ऐसे समय में जबकि पंजाब में विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा होनेवाली है। वहां पर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की दो टर्म से सरकार है। चंडीगढ़ में लोगों ने भाजपा के पक्ष में तो भारी मतदान कर बड़ी जीत दिला दी, लेकिन अकालियों को चारों खाने चित कर दिया।
विज्ञापन


टिकट बंटवारे के दौरान अकाली दल 10 सीटों की मांग कर रही थी, लेकिन उन्हें चार वार्ड ही पिछले चुनावों की तरह हिस्से में आई। पिछले आम चुनाव में शिअद ने चार वार्डों में से दो में जीत हासिल की थी। वार्ड नंबर-10 और 15 से शिअद के प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी। शिअद चंडीगढ़ के अध्यक्ष का कहना है कि भाजपा के बड़े नेता वार्डों में आए, लेकिन मंडल स्तर के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने साथ नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भाजपा मंडल नंबर पांच के प्रधान संजीव वर्मा का कहना है कि शिअद ने कमजोर उम्मीदवारों को उतारा था। लोग भाजपा को पसंद कर रहे हैं, अकाली दल को नहीं। इसका ताजा उदाहरण नगर निगम का चुनाव परिणाम है। उन्होंने बताया कि इसी वार्ड में नोटा का बटन सबसे अधिक लोगों ने दबाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed