{"_id":"66f6e8bcc45d62845807d168","slug":"bjp-will-create-history-by-forming-government-for-the-third-time-in-haryana-manohar-lal-chandigarh-news-r-16-1-knl1004-527368-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाकर इतिहास बनाएगी भाजपा: मनोहर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाकर इतिहास बनाएगी भाजपा: मनोहर लाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना पर्ची, बिना खर्ची के नौकरी, भय व भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का भाजपा ने किया कार्य
फोटो नंबर-25
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल, सीवन। शहर के एक होटल में आयोजित पंजाबी सम्मेलन में पहुंचे मुख्यातिथि केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा इतिहास बनाएगी। उधर, सीवन में जनसभा के दौरान कहा, भाजपा ने बिना पर्ची बिना खर्ची के नौकरी, भय व भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का कार्य किया है।
कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल ने चार ठगों की कहानी बताई, जिसमें वे झूठ बोलकर किसान से उसकी गाय को ठग लेते हैं। मनोहर लाल ने कहा कि कुछ ऐसे ही हालात हरियाणा में कांग्रेस के भी हैं। कांग्रेस नेता छह महीने से बोल रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार बनेगी, लेकिन वह उनका भ्रम है, आप लोगों को उनकी झूठी बातों में आने की जरूरत नहीं है।
कहा, कांग्रेस को चुनाव से पहले ही पता है कि वे कमजोर हैं, इसलिए उन्होंने कई पार्टियों से गठबंधन करने की कोशिश की, लेकिन उसके साथ कोई नहीं खड़ा हुआ। उधर, सीवन के रामा आश्रम में आयोजित एक जनसभा में कहा कि भाजपा सरकार के पिछले 10 साल के कार्यकाल के दौरान जो विकास कार्य प्रदेश व देश में हुए हैं, उन पर मोहर लगाते हुए एक बार फिर से जनता प्रदेश में भाजपा की सरकार लाने जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा, निशुल्क यात्रा के लिए हैप्पी कार्ड, बेरोजगारों को रोजगार देने का कार्य भाजपा ने प्रदेश में किया है। भाजपा ने अब महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा की है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर आठ अक्तूबर से ही यह योजना लागू की जाएगी। इस दौरान होटल में कार्यक्रम के दौरान मंच पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राव सुरेंद्र, जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, चेयरमैन कैलाश भगत, अमरजीत छोबड़ा, विरेंद्र बतरा, सुरेश गर्ग, रविभूषण गर्ग सहित पंजाबी समाज के लोग उपस्थित थे तो वहीं, जनसभा में कुलवंत बाजीगर, शैली मुंजाल, सतीश मुंजाल ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर नरेश मुंजाल, बाल कृष्ण मोरे, दर्शन मुंजाल, केके आनंद, संजय सैनी, जोनी चुघ, विक्रम मुंजाल, शाम सरदाना, शकुंतला चौधरी, पवन चुघ व अन्य भी मौजूद रहे।