फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP will celebrate Seva Paksha from today, blood donation and health checkup camps will be organised

Chandigarh News: आज से सेवा पखवाड़ा मनाएगी भाजपा, लगेंगे रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

Wed, 17 Sep 2025 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
BJP will celebrate Seva Paksha from today, blood donation and health checkup camps will be organised
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सेवा पखवाड़ा का आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे देशभर में किया जाएगा। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा ने भी कई कार्यक्रम करने का फैसला किया है। मंगलवार को सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जेपी मल्होत्रा ने कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

मल्होत्रा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का मूल भाव सेवा ही संगठन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन जनता की सेवा के लिए समर्पित रहा है और इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न जनसेवा कार्यक्रमों के माध्यम से उनके जीवन मूल्यों को समाज तक पहुंचाएंगे। इसमें भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर सेवा, सहयोग और समर्पण का संदेश देंगे।
विज्ञापन

सेवा पखवाड़ा के दौरान रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच और पोषण जागरूकता अभियान, स्वच्छता कार्यक्रम, पौधरोपण, डिजिटल साक्षरता और दिव्यांग व जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, प्रत्येक कार्यक्रम में संकल्प भी कराया जाएगा ताकि जनता राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर महामंत्री रामबीर भट्टी, महामंत्री संजीव राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश पंचाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा की महामंत्री प्रिया पासवान और प्रदेश मीडिया इंचार्ज रवि रावत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed