फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP will blow the bugle for assembly elections from Hooda's stronghold

Chandigarh News: हुड्डा के गढ़ से भाजपा फूंकेगी विधानसभा चुनाव का बिगुल

Sat, 22 Jun 2024 04:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
BJP will blow the bugle for assembly elections from Hooda's stronghold
23 जून को हरियाणा के चुनाव प्रभारियों का रोहतक में होगा स्वागत
विज्ञापन

दिल्ली से रोहतक तक जगह-जगह होगा स्वागत, नवनियुक्त पांचों सांसद भी होंगे शामिल

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारी में मजबूती से जुट गई है। पार्टी अपने चुनावी तैयारियों का शंखनाद रविवार को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक से करने जा रही है। 23 जून को रोहतक में प्रदेश चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान व सहप्रभारी सांसद बिप्लब कुमार देब का अभिनंदन समारोह किया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, सीएम नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, नवीन जिंदल और धर्मबीर मौजूद रहेंगे। 23 जून के सभी पुराने कार्यकर्ताओं को भी आमंत्रित किया गया। इसके साथ ही दिल्ली से लेकर रोहतक तक एक दर्जन जगहों पर पार्टी प्रभारी व सहप्रभारी का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। पिछले दिनों पार्टी ने केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी और बिप्लब कुमार देब को सह प्रभारी नियुक्त किया है। दोनों ही वरिष्ठ नेता हैं और कुशल चुनाव प्रबंधन में महारत हासिल है।
ओडिशा चुनाव में भाजपा की जीत में प्रधान का अहम रोल
इससे पहले धमेंद्र प्रधान को ओडिशा के विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी। ओडिशा के विस चुनाव में भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया और सत्ता हासिल की। भाजपा की इस जीत में धमेंद्र प्रधान का अहम रोल था। उन्होंने माइक्रोलेवल पर जाकर काम किया और बेजोड़ रणनीति बनाई। वहीं, सहप्रभारी बिप्लब कुमार त्रिपुरा के पूर्व सीएम रह चुके हैं। इस बार उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की है। वह हरियाणा चुनाव के सहप्रभारी के साथ हरियाणा के प्रभारी हैं। वह पिछले ढाई साल से हरियाणा में काम कर रहे हैं। वह भी चुनावी प्रबंधन में निपुण माने जाते हैं।
विज्ञापन

मनोहर लाल की भूमिका भी रहेगी अहम
प्रदेश के पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की भी अहम भूमिका रहने वाली है। साढ़े नौ साल तक सीएम की कुर्सी संभालने वाले मनोहर लाल के पास पूरे हरियाणा का बेजोड़ अनुभव है, जो भाजपा को तीसरी बार सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले है। वहीं, भाजपा ने अपनी एक टीम कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं को पार्टी में शामिल करने के लिए लगा रखी है। भाजपा ने पिछले दिनों ही कांग्रेस की दिग्गज नेता किरण चौधरी व उनकी बेटी व पूर्व सांसद श्रुति चौधरी को पार्टी में शामिल किया है। भाजपा के कई नेताओं ने दावा किया है कि पार्टी जल्द ही विपक्षी दलों के कई और नेताओं को पार्टी में शामिल कर सकती है। कुछ लोगों से बातचीत भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed