फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp vinit joshi attack on navjot sidhu husband wife

सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने पर भाजपा का बड़ा बयान, बताया मौकापरस्त

Tue, 29 Nov 2016 07:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 29 Nov 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
bjp vinit joshi attack on navjot sidhu husband wife
नवजोत सिद्धू और नवजोत कौर - फोटो : File Photo
पंजाब भाजपा ने कांग्रेस में शामिल हुईं नवजोत कौर सिद्धू और उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस में ही शामिल होने के कयास पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी ने इसे मौकापरस्ती की संज्ञा दी है। पार्टी के प्रदेश सचिव विनीत जोशी ने मंगलवार को एक प्रेसवार्ता में कहा कि ‘यह वही नवजोत कौर हैं, जो हमेशा कैप्टन अमरिंदर पर वार किया करती थीं। आज उन्हें कैप्टन का दामन थामने में कोई संकोच नहीं हुआ।’ विनीत जोशी के साथ पार्टी के मीडिया सेल के कनवीनर जनार्दन शर्मा और सोशल मीडिया सेल पंजाब के कनवीनर अमित तनेजा भी मौजूद थे।
विज्ञापन


जोशी ने नवजोत कौर द्वारा कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ दिए बयानों के कुछ वीडियो क्लिप जारी करते हुए कहा, ‘नवजोत कौर सिद्धू पंजाब कांग्रेस प्रमुख को सत्ता का भूखा बता चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने ही कैप्टन पर अपनी पार्टी, कार्यकर्ता और पंजाब को छोड़ चार साल तक दुबई में बैठ मुनाफा कमाने और पंजाब में चुनाव नज़दीक आते ही बयानबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


जोशी ने कहा कि यह डॉ. सिद्धू ही थीं, जिन्होंने कैप्टन को संसद में अमृतसर का नुमाइंदा होने के नाते काम करने के लिए दस में से शून्य अंक दिए थे। उन्होंने कहा कि नवजोत कौर ने ही कैप्टन पर अवैध खनन और अन्य अवैध धंधों को लेकर उंगली उठाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धू पति-पत्नी के अमरिंदर पर दिए बयानों की वीडियो क्लिप जारी की

bjp vinit joshi attack on navjot sidhu husband wife
जिनका विरोध करते थे उन्हीं का दामन थामा - फोटो : File Photo
जोशी ने कहा कि सिद्धू दंपति के बारे में कैप्टन अमरिंदर क्या राय रखते हैं, यह किसी से छुपा नहीं है। कैप्टन ने नवजोत सिंह सिद्धू का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि राजनीति कॉमेडी शो नहीं, बल्कि एक गंभीर जिम्मेदारी है। उन्होंने बड़ी मुश्किल से अपनी पार्टी से जगमीत बराड़ को निकाला है। अब अपनी पार्टी में कोई दूसरा ट्रबलमेकर नहीं चाहिए। यह पूछे जाने पर कि डॉ. सिद्धू कांग्रेस और बादल के बीच मिलीभगत का आरोप भी लगाती रही हैं, इस पर जोशी ने कहा कि कांग्रेस और बादल में कोई मिलीभगत नहीं है। दोनों अलग-अलग विचारधारा के हैं। 

उन्होंने कहा कि सिद्धू को पार्टी में रहते हुए काफी समझाने की कोशिश की गई थी, लेकिन वे पार्टी के साथ नहीं चलीं। उन्होंने कहा कि डॉ. सिद्धू के बयानों में एक बात ही सही है कि कैप्टन अमरिंदर केवल सत्ता चाहते हैं। जोशी ने दावा किया कि आगामी चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सरकार नहीं बना सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed