{"_id":"5985c5724f1c1b89388b4956","slug":"bjp-state-president-subhash-brala-son-gets-bail-charged-for-molestation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IAS की बेटी से छेड़छाड़, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के बेटे को मिली जमानत, जानिए मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IAS की बेटी से छेड़छाड़, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के बेटे को मिली जमानत, जानिए मामला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 06 Aug 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएएस की बेटी से छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार हुए हरियाणा बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे को जमानत मिल गई है। चंडीगढ़ सेक्टर 26 थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात विकास बराला और उसके दोस्त आशीष को मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनकी गाड़ी भी कब्जे में ले ली थी।
जब उन्हें पकड़ा गया तो वे नशे में धुत्त थे। इसलिए पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 354डी और 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। हालांकि शनिवार शाम को विकास को जमानत मिल गई, लेकिन इस हाई प्रोफाइल मामले में दिन भर चंडीगढ़ पुलिस के होश उड़ाए रखे।

दोनों युवक शराब के नशे में चूर थे
IAS की बेटी से छेड़छाड़ केस में बीजेपी अध्यक्ष के बेटे की जमानत
डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि लड़की ने 100 नंबर पर शिकायत की थी। शिकायत मिलने पर तुरंत पुलिस हरकत में आ गई और दोनों आरोपियों को 26 सेक्टर ट्रांसपोर्ट चौक से पीछा करने के दौरान ही घेर कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों शराब के नशे में चूर थे। पुलिस टीम दोनों को पकड़कर थाने ले आई।
जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि विकास बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाषा बराला का बेटा है। विकास बराला एलएलबी का छात्र है जबकि उसका दोस्त आशीष एलएलबी कर चुका है। डीएसपी ने बताया कि शिकायत करने वाली लड़की आईएएस की बेटी है।
उसने शिकायत में बताया गया कि वह किसी काम से ग्रीन मार्केट गई थी। वहां विकास और आशीष ने उसकी गाड़ी का पीछा किया। उन्होंने चंडीगढ़ सेक्टर 7 पेट्रोल पंप से उसका पीछा करना शुरू किया। वे कमेंट कर रहे थे और उन्होंने कई बार गाड़ी पर हाथ भी मारा।