फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP road to dominate the Senate is not easy

पंजाब विश्वविद्यालय: सीनेट में इस बार भी भाजपा की राह आसान नहीं, कांग्रेसियों ने लगाया गणित

Sun, 03 Oct 2021 12:50 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 03 Oct 2021 12:50 PM IST
सार

भाजपाई भी अपने वोटों के गणित को जोड़ रहे हैं तो संख्या 40 के आसपास पहुंच रही है। बताया जा रहा है कि इस बार भाजपा ने पूरी ताकत लगाई है लेकिन सीनेट में दबदबा कायम करने की राह आसान नहीं।

विज्ञापन
BJP road to dominate the Senate is not easy
पंजाब विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब विश्वविद्यालय का सीनेट चुनाव लगभग पूरा हो चुका है। केवल स्नातक वर्ग के दूसरे चरण का चुनाव बाकी है। इसी बीच कांग्रेस व भाजपाई सीनेट में अपना दबदबा कायम करने के लिए सदस्यों का गणित लगा रहे हैं।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के खेमे में 43 से 44 सीटें हैं। वहीं, भाजपा के पास अभी तक 32 हैं। हालांकि, कांग्रेसियों ने स्नातक चुनाव के परिणाम के बाद आने वाली सीटों को जोड़कर गणित लगाया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रणदीप सुरजेवाला बोले- 78 विधायकों ने लिखकर दिया, उसके बाद कैप्टन को बदला गया
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह भाजपाई भी अपने वोटों के गणित को जोड़ रहे हैं तो संख्या 40 के आसपास पहुंच रही है। बताया जा रहा है कि इस बार भाजपा ने पूरी ताकत लगाई है लेकिन सीनेट में दबदबा कायम करने की राह आसान नहीं।


सीनेट की 32 सीटों के लिए चुनाव हो चुके। परिणाम भी आ गए। कांग्रेसियों की मानें तो उनकी इनमें 29 सीटें हैं। इसके अलावा एक्स ऑफिसियो की तीन सीटें वह अपने खेमे में बता रहे हैं। इसी तरह स्नातक वर्ग चुनाव की 15 में से 12 सीटों पर वह अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इस तरह वह 44 सीटें अपने खेमे में बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पंजाब: अब मंत्री आशु ने साधा अमरिंदर पर निशाना, बोले- अगर उन्होंने कांग्रेस छोड़ी तो अकेले पड़ जाएंगे

जानकारों का कहना है कि यदि ऐसा हुआ तो फिर भाजपा की राह आसान नहीं है। हालांकि, भाजपा कुछ अन्य ग्रुप के सदस्यों को अपने पाले में करने की तैयारी कर रही है। कहा जा रहा है कि इस बार कांग्रेस व भाजपा खेमे में दो से तीन सदस्यों की ही इस बार कमी महसूस होगी। अधिक सदस्यों का अंतर नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed