{"_id":"5cfba8e2bdec220779076a8a","slug":"bjp-s-punjab-organization-secretary-gave-big-statement-about-sad","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा संगठन मंत्री बोले-शिअद की वजह से मिले कम वोट, अब हर घर में कमल खिलाना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा संगठन मंत्री बोले-शिअद की वजह से मिले कम वोट, अब हर घर में कमल खिलाना है
Sun, 09 Jun 2019 04:15 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 09 Jun 2019 04:15 AM IST
विज्ञापन
BJP
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के भाजपा संगठन मंत्री दिनेश कुमार ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के कारण भाजपा को पंजाब में कम वोट मिले हैं। लोग वोट डालते समय कमल का निशान ढूंढ रहे थे।
विज्ञापन
संगठन मंत्री दिनेश कुमार खन्ना में कार्यकर्ता सम्मान समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की मजबूती के लिए सभी मिलकर काम करें और संगठन में एकजुटता लाने के लिए प्रयास करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भविष्य में भाजपा को इससे भी बेहतर काम करना है और इसके बाद जो भी चुनाव आएंगे, उनमें पहले से अच्छा प्रदर्शन करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को पंजाब के लोगों से काफी प्यार है।
विज्ञापन
इसी के चलते पीएम मोदी ने पंजाब के तीन सांसदों को मंत्री पद दिए हैं। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य हर घर में कमल खिलाना है। गठबंधन के बारे में वह बाद में सोचेंगे।