फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP robbed Haryana and Maharashtra by rigging the elections: Rajni Patil

हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव में गड़बड़ी कर भाजपा ने डाका डाला : रजनी पाटिल

Sun, 24 Aug 2025 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
BJP robbed Haryana and Maharashtra by rigging the elections: Rajni Patil
चंडीगढ़। हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर डाका डालने का आरोप लगाया है। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मौलीजागरां के रामलीला ग्राउंड में एक विशाल जनसभा का आयोजन कर भाजपा की चुनाव धांधलियों को उजागर किया और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया। इस जनसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की एआईसीसी प्रभारी रजनी पाटिल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में चुनावी गड़बड़ी उजागर हुई है, जिसे राहुल गांधी ने पकड़ा है। उन्होंने कहा कि यह चोरी नहीं बल्कि लोकतंत्र पर डाका था जिसका खुलासा हमारे नेता राहुल गांधी ने किया। अब लोगों को यह पता चला है कि उनके साथ कितना बड़ा धोखा हुआ है। रजनी पाटिल ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव आयोग अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में असफल रहा है जिससे लोकतंत्र की नींव कमजोर हुई है। उन्होंने तत्काल जवाबदेही, पारदर्शिता और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया की पवित्रता को नष्ट कर दिया गया है। जब नागरिकों को यह विश्वास न हो कि उनका वोट गिना जा रहा है तो लोकतंत्र ही खतरे में है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक चुनाव की बात नहीं है बल्कि हमारे गणराज्य के भविष्य का सवाल है। वहीं, चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि चंडीगढ़ और देश की जनता इस सच्चाई की लड़ाई में कांग्रेस के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र को कमजोर करने के हर प्रयास का पर्दाफाश करती रहेगी और जनता का विश्वास चुनावी प्रक्रिया में बहाल करेगी। उन्होंने इसे भारत के लोकतंत्र की आत्मा की लड़ाई बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआईसीसी सचिव विदित चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं और जनता के साथ एकजुटता जताते हुए कहा कि यह आंदोलन हर भारतीय नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए है। उन्होंने चुनावी सुधारों, डेटा हेरफेर पर रोक और जनादेश से छेड़छाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस जनसभा का आयोजन कॉलोनी सेल के चेयरमैन मुकेश राय और जिला कांग्रेस कमेटी मनीमाजरा के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ढिल्लों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed