{"_id":"6aff5ff229f65c7ea403e726","slug":"bjp-president-nitin-navin-will-finalize-the-names-of-candidates-for-35-wards-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1178186-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 35 वार्डों में प्रत्याशियों के नाम तय करेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 35 वार्डों में प्रत्याशियों के नाम तय करेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
विज्ञापन
35 वार्डों में प्रत्याशियों के नाम तय करेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
22 नवंबर को आएंगे चंडीगढ़, प्रदेश चुनाव समिति के साथ करेंगे चुनावी मंथन; टिकटों पर लगेगी अंतिम मुहर, दिसंबर के आखिरी सप्ताह में सूची संभव
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव में भाजपा के 35 वार्डों के प्रत्याशियों के चयन की कमान अब पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के हाथ में होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 22 नवंबर को चंडीगढ़ पहुंचकर प्रदेश चुनाव समिति के साथ बैठक करेंगे। इसमें चुनाव समिति की ओर से शॉर्टलिस्ट किए गए नामों पर चर्चा के बाद प्रत्याशियों के चयन को अंतिम रूप दिया जाएगा। ऐसे में नितिन नवीन का दौरा टिकटों के दावेदारों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। भाजपा 24 या 25 दिसंबर तक उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है।
अपने दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सेक्टर-27 के रामलीला मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा और चुनाव समिति के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इसमें प्रदेश प्रभारी महेंद्र पांडेय, चुनाव प्रभारी सतीश उपाध्याय, संगठन महामंत्री मंथ्री श्रीनिवासुलु, पूर्व सांसद किरण खेर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन और अरुण सूद समेत कोर कमेटी के सदस्य शामिल होंगे।
वार्डवार समीकरण और संगठन की ताकत परखेंगे
बैठक में 35 वार्डों के संभावित उम्मीदवारों के साथ वार्डवार राजनीतिक स्थिति, संगठन की सक्रियता और चुनाव प्रचार के मुद्दों पर मंथन होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश नेतृत्व से तैयारियों का फीडबैक लेकर चुनावी रणनीति तय करेंगे। पार्टी की कोशिश उम्मीदवारों के चयन से पहले हर वार्ड में जीत की संभावनाओं और स्थानीय समीकरणों का आकलन करने की है। राज्य निर्वाचन आयुक्त विजय कुमार देव शुक्रवार को नगर निगम चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेंगे। इसके साथ ही शहर में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
22 नवंबर को आएंगे चंडीगढ़, प्रदेश चुनाव समिति के साथ करेंगे चुनावी मंथन