{"_id":"583164f24f1c1bb204b39689","slug":"bjp-president-amit-shah-rally-in-chandigarh-criticized-rahul-gandhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह हुए आक्रामक, राहुल गांधी के बारे में देखिए क्या कुछ बोले?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह हुए आक्रामक, राहुल गांधी के बारे में देखिए क्या कुछ बोले?
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 20 Nov 2016 02:25 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल गांधी के खिलाफ काफी आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने राहुल पर निशाना साधते हुए कई तीखी बातें कहीं। अमित शाह ने चंडीगढ़ के सेक्टर-27 में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी को घेरा।
शाह ने कहा कि राहुल बाबा इधर उधर घूम कर कह रहे है कि ढ़ाई साल में देश में क्या फर्क पड़ गया है लेकिन राहुल बाबा को वह बताना चाहते है कि पहली बार देश को बोलने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देने का काम किया जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में 10 साल ऐसा प्रधानमंत्री बना जिसकी आवाज सिर्फ राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी ने ही सुनी।
शाह ने कहा कि इस ढ़ाई साल के कार्यकाल में मोदी सरकार और उनके एक मंत्री पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है जबकि यूपीए-1 और 2 की सरकार को देश के लोग घपलों की सरकार के नाम से जानते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 12 लाख करोड़ रुपये का घोटाला हुआ। अमित शाह के आने से भाजपा ने दिसंबर माह में होने वाले नगर निगम चुनाव का भी आगाज कर दिया है।
विज्ञापन
शाह ने कहा कि नोटबंदी के कारण इस समय आतंकवादी के साथ नशे का कारोबार फैलाने वाले ड्रग माफिया निर्धन हो गए हैं। यहां से कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद शाह ने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिह बादल के साथ बैठक की। उसके बाद डेढ़ बजे शाह जालंधर निकल गए।

नोटबंदी मामले में विरोधियों पर खूब कसे तंज
अमित शाह
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नोटबंदी मामले पर विपक्षी नेताओं पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की आंखों में इटैलियन चश्मा लगा है, इसलिए उन्हें कुछ अच्छाई नहीं दिख रही, इसीलिए वह बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं। शाह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी जहां गरीब भी पीएम पद तक पहुंच सकता है, इसलिए हर कार्यकर्ता दिल से मेहनत करे।
शाह ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां भविष्य में अध्यक्ष कौन होगा इसका पता नहीं होता। यहां मेहनत के बल पर अध्यक्ष का चयन होता है, जबकि कांग्रेस में अभी से सभी बता सकते हैं कि उनका अगला अध्यक्ष कौन होगा। कांग्रेस में अगला अध्यक्ष निश्चित रूप से गांधी परिवार से ही होगा। उन्होंने कहा कि राहुल पूछ रहे हैं कि देश में मोदी सरकार से क्या पड़ा।
इसके जवाब में शाह ने कहा कि राहुल बाबा भाजपा ने देश को बोलने वाला पीएम दिया है। आपने ऐसे व्यक्ति को पीएम बनाया था जिसकी आवाज आप और आपकी माता के अलावा किसी ने नहीं सुनी। मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली यूपीए सरकार में दस सालों तक घोटाले हुए। यहां तक कि यूपीए सरकार ने अंतरिक्ष में भी घोटाला किया। उनका इशारा इसरो घोटाले की तरफ था।

कांग्रेस के समय में सैनिकों का अपमान होता था
अमित शाह
- फोटो : amar ujala
शाह ने कहा, राहुल बाबा हमने कहा था अगर भाजपा की सरकार आने पर मोदी पीएम बनते हैं तो देश की सीमाएं सुरक्षित रहेंगी। दस साल तक कांग्रेस की सरकार के दौरान सीमा पर सैनिकों का अपमान होता था। अब उनका सीना गर्व से चौड़ा होता है। राहुल बाबा कुछ नहीं देख रहे। उनकी आंख पर इटैलियन चश्मा लगा है। आज हमारी सेना गोली का जवाब गोले से देती है।
सरकार हर 15 दिन में एक नई योजना लेकर आई। शाह ने दिसंबर में चंडीगढ़ में होने वाले निगम चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होने को कहा। रैली को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, सांसद किरण खैर ने भी संबोधित किया। रामलीला ग्राउंड के इर्द-गिर्द सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। शाह के काफिले को गुजरने में दिक्कत न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने पहले ही आम लोगों के लिए ट्रैफिक रूट डाइवर्ट कर दिया था।
कालेधन के मुद्दे पर शाह ने कहा कि मोदी के इस फैसले पर विरोधी दल हायतौबा मचा रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि उनका कालाधन अब कैसे सफेद होगा। उन्होंने कहा कि पहले विपक्षी कहते थे कि कालेधन पर कार्रवाई करो, जब की तो वे बौखला गए। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद देश के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले आतंकी, नक्सली, ड्रग माफिया टूट चुके हैं। पिछले कुछ दिनों में देशविरोधी गतिविधियों में कमी आई है। शाह ने कहा कि देश के अर्थतंत्र को कैंसर हो गया था उसकी सर्जरी मोदी ने की। इससे देश के गरीबों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।