फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP prepared details of contenders for 90 assembly seats through opinion poll.

Chandigarh News: भाजपा ने रायशुमारी से तैयार किया 90 विधानसभा सीटों पर दावेदारों का ब्योरा

Sun, 11 Aug 2024 08:55 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 08:55 PM IST
विज्ञापन
BJP prepared details of contenders for 90 assembly seats through opinion poll.
सभी सीटों पर उम्मीदवारों का चयन करने के लिए जिला मुख्यालयों पर पहुंचे नेता और कार्यकर्ता
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी विधानसभा सीट के लिए लिखित में दिए दावेदारों के नाम

चडीगढ़। कांग्रेस के साथ-साथ हरियाणा भाजपा में भी विधानसभा टिकट की चाह रखने वाले नेताओं की लंबी फेहरिस्त है। कांग्रेस में जहां 90 विस सीटों के लिए 2500 आवेदन आए हैं। वहीं, भाजपा में भी एक-एक सीट पर कई-कई दावेदार हैं। मजबूत उम्मीदवार की तलाश के लिए भाजपा के नेताओं ने रविवार को प्रदेश के सभी 22 जिलों में जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी पसंद के उम्मीदवारों के नाम लिखकर मतपेटी में डाले हैं। अब नियुक्त नेता अपनी-अपनी रिपोर्ट तैयार कर पार्टी नेतृत्व को सौंपेंगे, ताकि प्रत्याशी तय करते समय इस रायशुमारी को भी ध्यान में रखा जा सके।
रायशुमारी में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष व मोर्चों के मंडल अध्यक्ष, प्रकोष्ठ, विभाग के प्रदेश संयोजक, जिला संयोजक, पूर्व विधायक, सांसद, जिला परिषद के साथ शहरी स्थानीय निकाय पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, सरकारी बोर्डों, निगमों के चेयरमैन व डिप्टी चेयरमैन आदि शामिल कर उनकी राय ली गई। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि 90 विधानसभा सीटों के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने एक ही दिन में कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की और उनके मन की बात जानी।
विज्ञापन



मंत्रियों और संगठन पदाधिकारियों ने तैयार किया खाका
उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया के लिए रायशुमारी करने रविवार को पंचकूला जिले में घनश्याम दास अरोड़ा और राहुल राणा, अंबाला में मंत्री कंवरपाल गुर्जर व योगेंद्र शर्मा, यमुनानगर में वेदपाल एडवोकेट व वरूण श्योराण, कुरुक्षेत्र में मंत्री सीमा त्रिखा व अरविंद यादव, कैथल में मंत्री असीम गोयल व बंतो कटारिया, करनाल में प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी व शंकर धूपड़, पानीपत में रामचंद्र जांगड़ा व भानीराम मंगला, सोनीपत जिले में प्रदेश महामंत्री डाॅ. अर्चना गुप्ता व महेश चौहान ने सुझाव लिए। जींद जिले में महिपाल ढांडा व भूपेंद्र, रोहतक में संदीप जोशी व मनीष मित्तल, झज्जर में कैप्टन अभिमन्यु व अजय बंसल, सिरसा में संजय भाटिया व अमरनाथ सौदा, हिसार में मंत्री जेपी दलाल व संतोष यादव, फतेहाबाद में मंत्री डाॅ. बनवारी लाल व मदन गोयल, भिवानी में मंत्री डाॅ. कमल गुप्ता व सुनीता दांगी, चरखी दादरी में विपुल गोयल व रेणु डाबला, रेवाड़ी में बिशम्बर वाल्मीकि व जवाहर यादव, महेंद्रगढ़ में कर्ण देव कम्बोज व कुलभूषण गोयल, गुरुग्राम में राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला व सतीश नांदल, नूंह में सुखविंद्र श्योराण व दीपक मंगला, पलवल में डाॅ. अरविंद शर्मा, जीएल शर्मा और फरीदाबाद जिले में प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया व हरविन्द कोहली ने जिलों में पड़ने वाली विधानसभाओं के लिए सभी कार्यकर्ताओं की राय जानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed