फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP offered Selja to join the party, Congress said - take care of your house first

Haryana Election 2024: भाजपा ने सैलजा को पार्टी में आने का दिया प्रस्ताव, कांग्रेस बोली-पहले अपना घर संभालें

Sun, 22 Sep 2024 09:33 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हरियाणा
अमर उजाला ब्यूरो, हरियाणा Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 22 Sep 2024 09:33 AM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस और भाजपा के नेता एक दूसरे को निशाना बना रहे हैं। इस कड़ी में केंद्रीय नेता मनोहर लाल ने भी सैलजा के मुद्दे पर टिप्पणी की है। पूर्व सीएम मनोहर लाल ने करनाल में एक जनसभा में कहा कि वहां (कांग्रेस में) बहुत अंदरूनी कलह है।

विज्ञापन
BJP offered Selja to join the party, Congress said - take care of your house first
कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के चुनाव प्रचार से दूरी बनाने वाली पार्टी की वरिष्ठ नेता और सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा के मुद्दे पर हरियाणा की सियासत गरमा गई है। केंद्रीय मंत्री व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कुमारी सैलजा को भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है। वहीं, कांग्रेस ने भी मनोहर लाल के प्रस्ताव पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा पहले अपना घर संभाले। हम तो सब साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस की प्रमुख दलित नेता कुमारी सैलजा पिछले पांच दिन से विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में शामिल नहीं हैं। वह कांग्रेस के घोषणा पत्र जारी किए जाने वाले कार्यक्रम में भी नहीं दिखी थीं। बताया जा रहा है कि वह कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर नाराज हैं। उन पर जातिगत टिप्पणी का एक वीडियो भी वायरल हुआ। इसके बाद से भाजपा इस मुद्दे को भुनाने की कोशिश में जुटी है। भाजपा नेताओं की ओर से बयान जारी कर बताया जा रहा है कि कांग्रेस में दलितों का सम्मान नहीं है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में मनोहर लाल ने भी सैलजा के मुद्दे पर टिप्पणी की है। पूर्व सीएम मनोहर लाल ने करनाल में एक जनसभा में कहा कि वहां (कांग्रेस में) बहुत अंदरूनी कलह है। वहां मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। यहां तक पिता-पुत्र (भूपेंद्र हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा) के बीच लड़ाई है कि कौन सीएम बनेगा। हमारी दलित बहन घर पर बैठी है। लोगों का एक बड़ा वर्ग आज सोच रहा है कि उन्हें क्या करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सैलजा आती हैं तो हम उन्हें पार्टी में शामिल करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस मुद्दे पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि कांग्रेस की शुरू से ही दलितों का अपमान करने की परंपरा रही है। उन्होंने सैलजा पर हुड्डा समर्थकों द्वारा जातिगण टिप्पणी की निंदा भी की। कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सैलजा के मामले में कहा कि कांग्रेस ने पहले अशोक तंवर को और अब कुमारी सैलजा को अपमानित किया है।


दूसरी तरफ, इस पूरे मुद्दे पर कुमारी सैलजा ने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा को जवाब देते हुए कहा है कि भाजपा को पहले अपना घर ठीक करना चाहिए। उनके इतने सारे नेता पार्टी छोड़ चुके हैं। वे हमारे बारे में क्यों चिंतित हैं। उन्हें पहले अपनी पार्टी के बारे में चिंता करनी चाहिए। वहीं, दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सभी नेता चुनाव प्रचार में दिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed