फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP National President Amit Shah arrives in Chandigarh

कार्यकर्ताओं के साथ अमित शाह की बैठक, देखिए क्या होगा पूरे दिन का कार्यक्रम

Sat, 20 May 2017 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 20 May 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
BJP National President Amit Shah arrives in Chandigarh
Amit shah
अपने दो दिन के दौरे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चंडीगढ़ पहुंच चुके है। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भारी संख्या में महिलाओं ने अमित शाह का जोरदार स्वागत किया। बता दें ऐसा पहली बार होगा, जब किसी प्रमुख राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रात को चंडीगढ़ में ही रहेंगे। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ में पांच जगह पर शाह का भव्य स्वागत होगा। रैली में सबसे आगे एक्टिवा पर सवार महिलाएं होंगी। इन सभी महिलाओं ने भी भगवा रंग की पगड़ियां पहनी होंगी। भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल और स्कूटर रैली में शामिल न हों। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। अमित शाह रात को यूटी गेस्ट हाउस में ही रुकेंगे और शनिवार सुबह शहर से निकल जाएंगे। इससे पहले शाह नवंबर माह में निगम चुनाव से पहले आए थे। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट से सेक्टर- 33 में भाजपा कार्यालय कमलम तक अमित शाह के काफिले में 200 गाड़ियां और 500 से अधिक टू व्हीलर होंगे। पार्टी के कार्यकर्ता सेक्टर 48, 47, 46, 45 और सेक्टर 33, 45 के क्रासिंग पर अमित शाह का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज के कार्यक्रम

BJP National President Amit Shah arrives in Chandigarh
2 दिवसीय दौरे पर चंडीगढ़ पहुंचे अमित शाह
आज के कार्यक्रम
10:40 बजे सुबह     --    पार्टी कार्यालय में पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
11:00 बजे सुबह     ---    कार्यालय में पुस्तकालय का उद्घाटन
11:30 बजे से       -----    प्रकोष्ठों की बैठकों का आयोजन
02:30 बजे           ----   प्रेस क्लब में मीट द प्रेस कार्यक्रम
05:00 बजे         ------   लॉ भवन में बुद्धिजीवियों से बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed