{"_id":"67e90a43c60902642701dfe0","slug":"bjp-national-general-secretary-tarun-chugh-said-pm-gave-special-honor-to-shaheed-bhagat-singh-rajguru-and-su-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ बोले- PM ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दिया विशेष सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ बोले- PM ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दिया विशेष सम्मान
Sun, 30 Mar 2025 02:39 PM IST
नवीन दलाल
एएनआई, पंजाब
एएनआई, पंजाब
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 30 Mar 2025 02:39 PM IST
सार
तरुण चुघ ने बताया कि सरकार ने खटकर कलां में 53 करोड़ रुपये और हुसैनीवाला में 25 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी है। ये दोनों स्थान शहीद भगत सिंह से जुड़े ऐतिहासिक स्थल हैं और इनका विकास सरकार की प्राथमिकता में है।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ
- फोटो : संवाद
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के प्रति विशेष सम्मान प्रकट किया है। उन्होंने याद दिलाया कि जब प्रधानमंत्री मोदी ने पदभार ग्रहण किया था, तब उन्होंने हुसैनीवाला सीमा का दौरा किया था, जो शहीदों की स्मृति से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
हुसैनीवाला और खटकर कलां के विकास को मिली मंजूरी
तरुण चुघ ने बताया कि सरकार ने खटकर कलां में 53 करोड़ रुपये और हुसैनीवाला में 25 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी है। ये दोनों स्थान शहीद भगत सिंह से जुड़े ऐतिहासिक स्थल हैं और इनका विकास सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि सभी प्रस्तावों को मंजूरी दी जा चुकी है और जल्द ही इन पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन
#WATCH | SAS Nagar, Punjab | BJP National General Secretary Tarun Chugh says, "...The PM always showed a different level of respect to Shaheed Bhagat Singh, Rajguru and Sukhdev. I remember when he became the PM, he visited the Hussainiwala border...In Khatkar Kalan, development… pic.twitter.com/cVHLQNYhQI
— ANI (@ANI) March 30, 2025
विज्ञापन
शहीदों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता
तरुण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की विरासत को संजोने और संवारने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश की युवा पीढ़ी को शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए।