फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP MLAs are circling Delhi to join the cabinet

Chandigarh News: मंत्रिमंडल में शामिल होने को भाजपा विधायक कर रहे दिल्ली की परिक्रमा

Tue, 15 Oct 2024 03:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
BJP MLAs are circling Delhi to join the cabinet
हरियाणा में जीत के बाद अब तक 30 से ज्यादा विधायक भाजपा आलाकमान से कर चुके हैं मुलाकात
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। हरियाणा की नई सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए भाजपा विधायकों की दिल्ली की परिक्रमा जारी है। चुनाव परिणाम आने के बाद से अब तक 30 से ज्यादा विधायक भाजपा आलाकमान से मिल चुके हैं। अधिकतर विधायक केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर रहे हैं। मनोहर ने साढ़े नौ साल तक राज्य की सत्ता संभाली है। विधायकों को पता है कि मंत्रिमंडल गठन में मनोहर की भूमिका अहम होने वाली है। सोमवार को भाजपा विधायक रणधीर पनिहार, घनश्याम सर्राफ, रामकुमार गौतम, विनोद भयाना, रामकुमार कश्यप और रणबीर गंगवा दिल्ली गए थे। इनमें कुछ देर रात वापस आ गए। इन सभी ने भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के साथ 10 से ज्यादा मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसमें जातीय के साथ क्षेत्रीय समीकरण संतुलन बनाने की कोशिश होगी। मंत्रिमंडल में शामिल सदस्यों के नामों का खुलासा 17 अक्तूबर की सुबह होगा। उधर, भाजपा के सभी विधायकों को 16 व 17 अक्तूबर को चंडीगढ़ में रहने के निर्देश जारी हो चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में 16 अक्तूबर को विधायक दल की बैठक होनी है। इनमें विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। मंत्रिमंडल के लिए जिन नामों की चर्चा चल रही है, उनमें कृष्ण लाल पंवार, विपुल गोयल, महिपाल ढांडा, मूलचंद शर्मा, रणबीर गंगवा, कृष्ण बेदी, श्याम सिंह राणा और आरती राव की चर्चा है। अनिल विज यदि मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होते हैं तो उनका विधानसभा स्पीकर बनना तय माना जा रहा है। स्पीकर के लिए हरविंद्र कल्याण और रणबीर गंगवा का भी नाम चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed