फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp mla satish kainth, satish kainth case, hallomajra, court hearing, chandigarh

चंडीगढ़ के भाजपा पार्षद कैंथ की गिरफ्तारी पर 1 अप्रैल तक रोक

Wed, 23 Mar 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 23 Mar 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
bjp mla satish kainth, satish kainth case, hallomajra, court hearing, chandigarh
चंडीगढ़ के भाजपा पार्षद कैंथ - फोटो : file
हल्लोमाजरा में एक प्लाट के कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने भाजपा पार्षद सतीश कुमार कैंथ को अंतरिम राहत देते हुए 1 अप्रैल तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। अदालत ने कहा कि मामले में तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए याचिकाकर्ता को अपनी बात कहने का मौका दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


इसके लिए कोर्ट ने उन्हें 50 हजार रुपये के बेल बांड पर राहत दी। साथ ही उन्हें पुलिस इंवेस्टिगेशन ज्वाइन करने को कहा है। वहीं मुख्य याचिका पर 1 अप्रैल को बहस होगी। हल्लोमाजरा के दीप कांप्लेक्स निवासी सतीश कैंथ के खिलाफ सेक्टर-31 पुलिस थाने में 14 मार्च 2016 को दर्ज आपराधिक अतिक्रमण और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


इससे पहले कैंथ की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने जवाब दायर किया। इसमें उन्होंने कैंथ को अग्रिम जमानत देने का विरोध किया। पुलिस ने कहा है कि केस की जांच अभी चल रही है। ऐसे में अगर कैंथ को जमानत का लाभ दिया जाता है तो वह जांच को प्रभावित कर सकते हैं। साथ ही वह शिकायतकर्ता और गवाहों को धमका सकते हैं, क्योंकि वह प्रभावी व्यक्ति हैं। ऐसे में उनकी याचिका खारिज की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों की जांच और एडीए लीगल की राय के बाद कैंथ के खिलाफ संबंधित केस दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक केस की जांच के दौरान उन्होंने बलदेव सिंह के बयान दर्ज किए हैं जो हल्लोमाजरा में जमीन के मालिक थे। उन्होंने खसरा नंबर 133/2 में 2.5 बिस्वा जमीन जनवरी 1997 में श्याम लाल गुप्ता को बेच दी थी।


वहीं, बलदेव सिंह की पत्नी भूपिंदर कौर के भी बयान दर्ज किए गए हैं, जिसने खसरा नंबर 133/2/1 में 4.5 बिस्वा जमीन की जीपीए अप्रैल 1998 में सोहन लाल को दी थी। उनके साथ ही उनकी बहन करनैल कौर के भी बयान दर्ज किए गए हैं। इन सब के बयान को आधार बनाकर पुलिस ने कहा है कि हल्लौमाजरा में खसरा नंबर 133/2 में कैंथ और उनके परिवार ने शिकायतकर्ता की प्रापर्टी (प्लॉट) में अतिक्रमण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed