फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp mla kulwant bazigar controversial statement on panchkula violence, ram rahim case

पंचकूला हिंसा में मारे गए लोगों को लेकर BJP विधायक के विवादित बोल, पढ़िए

Thu, 26 Oct 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 26 Oct 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
bjp mla kulwant bazigar controversial statement on panchkula violence, ram rahim case
गुरमीत राम रहीम
राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा में मारे गए लोगों को लेकर बीजेपी विधायक ने विवादित बयान दिया है। दरअसल, मामले में हरियाणा सरकार अभी तक असहज है।
विज्ञापन


वहीं, इस पर उनके ही एक विधायक (गुहला विधानसभा क्षेत्र) कुलवंत बाजीगर ने विवादित बयान देकर इस मुद्दे को फिर से हवा दे दी है। कुलवंत बाजीगर ने इस मामले में न केवल पंचकूला में हुई पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाया, बल्कि सरकार से मृतक डेराप्रेमियों के परिवार को नौकरी और मुआवजा देने की मांग भी की।
विज्ञापन


उधर, विधायक कुलवंत बाजीगर के इस बयान पर सफाई देते हुए हरियाणा केसीएम मनोहर लाल ने कहा कि  पंचकूला में हुई हिंसा मामले में किसी निर्दोष को नहीं फंसाया जाएगा, लेकिन दोषी को बख्शा भी नहीं जाएगा। हाईकोर्ट किसी भी मृतक के परिजनों को मुआवजा देने से इनकार कर चुका है, नुकसान की भरपाई करने केलिए न्यायालय के आदेशों का सरकार को इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले विधायक कुलवंत बाजीगर

bjp mla kulwant bazigar controversial statement on panchkula violence, ram rahim case
राम रहीम
कुलवंत बाजीगर ने पहले तो विधानसभा सत्र में ही पंचकूला और सिरसा में पुलिस कार्रवाई से मृतक डेराप्रेमियों को मुआवजा और नौकरी देने की मांग की। उसके बाद उन्होंने कहा कि पंचकूला में आने वाले डेराप्रेमी देशद्रोही नहीं, देशप्रेमी थे।

उन्होंने कहा कि  पुलिस ने उन पर गोलियां चलाकर गलत काम किया है। वे डेराप्रेमी विभिन्न तरह की समाज सेवा में लिप्त थे, वे पंचकूला में निहत्थे अपने गुरु का दर्शन और उनका सत्संग सुनने आए थे, लेकिन पुलिस ने उन देशप्रेमियों पर गोलियां चला दी और उन पर देशद्रोह का केस भी दर्ज कर लिया।

विधायक ने कहा कि हनीप्रीत, आदित्य इंसा, पवन इंसा समेत अन्य लोगों पर दर्ज देशद्रोह का केस भी पुलिस ने गलत तरीके से दर्ज किए हैं। इसलिए ये केस वापस होने चाहिए। विधायक ने कहा कि जो लोग यहां पेट्रोल बम या हथियार लेकर आए थे, वे असामाजिक तत्व थे, न कि डेरा प्रेमी।

पंचकूला कांड की तुलना जलियांवाला कांड से की

bjp mla kulwant bazigar controversial statement on panchkula violence, ram rahim case
हरियाणा विधानसभा
सदन में इनेलो विधायक परमिंदर ढुल ने पंचकूला में हुई हिंसा और गोलीबारी की तुलना सन 1919 में हुए जलियांवाला कांड से कर डाली। उन्होंने कहा कि जैसे अंग्रेजों ने जलियांवाला बाग में देशप्रेमियों को इकट्ठा कर उन पर गोलियां चलवाई थीं।

पंचकूला में भी सरकार ने ही पहले डेराप्रेमियों को एकत्रित होने दिया और फिर जब वे बेकाबू हुए तो उन पर गोलियां चला दीं। उन्होंने कहा कि जलियांवाला कांड एक घटना थी, लेकिन पंचकूला कांड सरकार की प्रायोजित घटना थी। इस पर रामबिलास शर्मा ने परमिंदर ढुल के बयान की निंदा की।

ब्रिटिश सदन में उठा माफी मांगने का प्रस्ताव
रामबिलास शर्मा ने सदन को बताया कि वह ब्रिटेन के कॉमन हाउस में जलियावाला कांड भाषण देकर आए थे। वहां से आने के बाद वहां ब्रिटिश सदन के पांच एमपी (तीन भारतीय मूल, दो ब्रिटिश मूल) ने उन्हें बताया कि उन्होंने सदन में एक प्रस्ताव मूव किया है, जिसमें कहा गया है कि जलियांवाला कांड बेहद शर्मनाक था, इसलिए ब्रिटेन सरकार इस मामले में भारत से माफी मांगे। यह प्रस्ताव अभी विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed