{"_id":"58a5c6a44f1c1bd457d84884","slug":"bjp-minister-vijay-sampla-controversial-statement-on-navjot-sidhu-and-congress","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देखिए, कांग्रेस और नवजोत सिद्धू के बारे में ये क्या बोल गए PM मोदी के दिग्गज मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए, कांग्रेस और नवजोत सिद्धू के बारे में ये क्या बोल गए PM मोदी के दिग्गज मंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 17 Feb 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
विजय सांपला
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में मंत्री पद प्राप्त दिग्गज नेता ने नवजोत सिद्धू और कांग्रेस को लेकर एक विवादास्तपद बयान दिया है। चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंजाब के बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने यह बयान दिया। पत्रकारों ने जब उनसे सवाल पूछा कि जो नवजोत सिंह सिद्धू एक वक्त पहले बीजेपी को अपनी मां बताते थे, आज वो कांग्रेस में शामिल होकर कांग्रेस को अपनी मां बता रहे हैं।
विज्ञापन
सवाल के जवाब में यह बोले सांपला
विजय सांपला
इस सवाल के जवाब में विजय सांपला ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू अब कांग्रेस को कौशल्या मां बता रहे हैं, लेकिन कुछ साल पहले वो इसी कौशल्या मां को मुन्नी बाई और शीला की जवानी से भी बदनाम बता चुके हैं। ऐेस में अब ये तो नवजोत सिंह सिद्धू ही बता पाएंगे कि वह इस मुन्नी और शीला जैसी मां का मुजरा सड़कों पर करवाएंगे या घर के अंदर।