{"_id":"d1429b4baa0fe5f297d7fff13284df9e","slug":"bjp-minister-anil-vij-controversial-tweet-on-national-herald-issue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हेराल्ड केस पर BJP मंत्री का विवादित ट्वीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हेराल्ड केस पर BJP मंत्री का विवादित ट्वीट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 17 Dec 2015 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हेराल्ड केस को लेकर भाजपा मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर विवादित बयान दिया है। इससे कांग्रेस की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गांधी परिवार को खुश करने के लिए सभी नियम ताक पर रखकर जमीन अलॉट की थी।
विज ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की नोटिंग को नजरअंदाज कर अपनी नोटिंग टाइप करवा कर हुड्डा ने इस मामले में खुद हस्ताक्षर किए हैं।
मीडिया से बातचीत में विज ने दावा किया कि नोटिंग उन्होंने पढ़ी है। इस मामले में सरकार कार्रवाई करेगी। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है।
उन्होंने कहा कि हमने कुछ गलत और किसी का फेवर नहीं किया है। यह पहले से ही अलॉटेड था। इसे रे-स्टोर किया गया है, लेकिन यह केस अकेला नहीं है। अन्य समाचार पत्रों को भी जमीन दी गई है। हमने कोई कानून का उल्लंघन नहीं किया।
विज्ञापन