मंत्री विज बोले, 'जो बीफ खाएं, उन्हें हरियाणा आने की जरूरत नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले भाजपाई मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर गोमांस को लेकर विवादित बात कही।
उन्होंने कहा कि जो लोग गोमांस खाए बिना नहीं रह सकते, उन्हें हरियाणा आने की जरूरत नहीं है। यहां कड़ा गोसंरक्षण कानून लागू हो चुका है।
विज ने ये सब अंबाला ने अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि दुनिया में कई देश ऐसे हैं, जिनमें भारतीय वहां के खान-पान के कारण नहीं जाते। ऐसे ही जो लोग बीफ के बिना नहीं रह सकते, वे हरियाणा न आएं।
खट्टर के बयान पर पूछे गए सवाल का जवाब
दरअसल, मंत्री विज से पत्रकारों ने पूछा था कि क्या प्रदेश सरकार ने विदेशियों को गोमांस परोसे जाने के लिए विशेष लाइसेंस नीति बनाने पर विचार किया है। उसके जवाब में उन्होंने ये सब कहा।
गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा था कि सरकार विदेशियों को बीफ खाने के मामले में छूट दे सकती है, लेकिन बाद में उन्होंने इससे इनकार किया था। हरियाणा में गो हत्या को लेकर सख्त कानून है और बीफ खाने पर 10 साल तक की सजा का प्रावधान है।