फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp minister anil joshi controversial statement on noteban decision taken by pm narendra modi

भाजपा मंत्री बोले- नोटबंदी मेरी गलती नहीं, मुझे वोट दीजिए

Mon, 23 Jan 2017 05:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Mon, 23 Jan 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
bjp minister anil joshi controversial statement on noteban decision taken by pm narendra modi
पंजाब बीजेपी मंत्री अनिल जोशी
देश में हुई नोटबंदी को लेकर भाजपा के एक दिग्गज मंत्री ने जनता के सामने ऐसा बयान दे दिया, जिसे सुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से पहले जहां सभी उम्मीदवार अपनी-अपनी पार्टियों के गुणगान में लगे हैं, वहीं पंजाब के अमृतसर नार्थ से टिकट पाने वाले भाजपा के अनिल जोशी आम लोगों अपील कर रहे हैं कि उनकी पार्टी के नोटबंदी का फैसले लेने के लिए वह जिम्मेदार नहीं है और इसकी सजा उन्हें ना दी जाए।

वर्तमान सरकार में स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी ने नोटबंदी के निर्णय के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए अपने आप को इससे अलग कर लिया। मेडिकल एंक्लेव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जोशी ने कहा कि मेरा कार्यकाल खत्म हो गया है। अब आबकी बारी है। बाहर जाईए और लोगों को मुझे वोट डालने के लिए समझाइए।
विज्ञापन


कुछ लोग कहेंगे कि वह नोटबंदी की वजह से गुस्सा हैं। अब इसमें कुछ नहीं किया जा सकता। अनिल जोशी का इसमें (नोटबंदी) कोई हाथ नहीं है। जोशी आपके अधिकारों के लिए सरकार और सिस्टम से लड़ता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोशी का अकाली दल से चल रहा है मनमुटाव

bjp minister anil joshi controversial statement on noteban decision taken by pm narendra modi
अनिल जोशी,बीजेपी नेता, पंजाब - फोटो : ‌file photo
अनिल जोशी से पूछा गया कि क्या वह नोटबंदी से हुए असर से चिंतित हैं, इसपर उन्होंने कहा कि असर अब खत्म हो गया है। 80 से 90 फीसदी प्रभाव पूरा हो चुका है। फिर भी, मैने लोगों के संदेह को साफ कर दिया है।

कैंपेन पोस्टर में खुद को विकास पुरुष के तौर पर पेश करने वाले जोशी पर उन्हीं के पार्टी नेताओं का आरोप है कि जोशी ने स्थानीय निकाय विभाग का पैसा राज्य के अन्य क्षेत्रों के मुकाबले से खुद के निर्वाचन-क्षेत्र में ज्यादा खर्च किया।

अमृतसर नार्थ विधानसभा में नई सड़कें, पुनर्निर्मित पार्क, फुटपाथ, फाउंटेन, साइकिल ट्रैक, सीवेज सिस्टम, स्ट्रीट लाइटिंग, नालियों को बेहतर तरीके से बनाने जैसे काम किए गए हैं। इनमें से अधिकतर काम पिछले एक साल में पूरे हुए हैं। जोशी का भाजपा की सहयोगी पार्टी अकाली दल के साथ मनमुटाव चलता आ रहा है।

वोट मांगने के लिए जोशी राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का नाम तक भी इस्तेमाल नहीं कर रहे। उनका कहना है कि मेरी लड़ाई योग्यता, सच्चाई और न्याय को लेकर है और मैं लोगों के लिए लड़ता हूं। मैं आंखे बंद करके नहीं रह सकता और लोग यह जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed