फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP made special strategy for the next three months

Chandigarh News: भाजपा ने अगले तीन महीने के लिए बनाई विशेष रणनीति

Sun, 07 Jan 2024 01:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
BJP made special strategy for the next three months
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पांडा ने जनकल्याणकारी योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के दिए निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के मोड में आ गई है। शनिवार को रोड शो के बाद भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने भाजपा के आला पदाधिकारियों से बैठक कर अगले तीन महीने की रणनीति तैयार की। पांडा ने भाजपा के मंत्री, सांसदों व विधायकों से केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रचार-प्रसार करने और उनके लाभार्थियों से संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। दो घंटे तक चली बैठक में अगले तीन महीने केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच ले जाने के लिए नए कार्यक्रम बनाने को कहा है। बैठक में दस लोकसभा चुनाव जीतने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई। इस मौके पर पांडा ने सभी पदाधिकारियों से राज्य में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी ली।

प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने बताया कि लगभग दो घंटे की बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने हर नेताओं से फीड बैक लिया। उन्होंने पांडा को मोदी-मनोहर सरकार की नीतियों से लोगों को मिल रहे लाभ से अवगत कराया। साथ ही संगठन की मजबूती के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की भी उन्होंने जानकारी ली। बैठक में मंत्रियों, सांसदों और पार्टी पदाधिकारियों से उनके क्षेत्र में चलाए जा रहे कल्याणकारी कार्यों और प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के आधार पर ही अगले तीन महीने का रोडमैप तैयार किया गया है। सैनी ने कहा कि पार्टी का मुख्य लक्ष्य अगले लोकसभा चुनाव में दस में से दस सीटे जीतने का है। इसके लिए वह कोई भी कमी या कसर नहीं छोड़ने वाली। उन्होंने बताया कि जेपी नड्डा के स्वागत में उमड़ी भीड़ से पार्टी के नेता लोकसभा चुनाव के लिए आश्वस्त दिखाई पड़े। बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, महामंत्री मोहनलाल बड़ोली, डा. अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पुनिया, गृहमंत्री अनिल विज, मंत्री कमल गुप्ता, मंत्री जेपी दलाल, मंत्री कंवरपाल गुर्जर, मंत्री बनवारी लाल, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, सांसद संजय भाटिया, कृष्ण लाल पंवार, धर्मबीर सिंह, रणबीर गंगवा समेत 30 से ज्यादा पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed