फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP made former Rajasthan President Poonia in-charge of Haryana

Chandigarh News: भाजपा ने राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष पूनिया को बनाया हरियाणा का प्रभारी

Sat, 06 Jul 2024 04:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
BJP made former Rajasthan President Poonia in-charge of Haryana
सहप्रभारी की जिम्मेदारी सुरेंद्र नागर के पास, पहले बिप्लब कुमार देब के पास थी प्रभारी की जिम्मेदारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपनी संगठनात्मक तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा के लोकसभा प्रभारी सतीश पूनिया को हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया है। हरियाणा के प्रभारी का पद पहले बिप्लब कुमार देब के पास था। पार्टी ने उन्हें हाल ही में विधानसभा चुनाव का सहप्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही सहप्रभारी राज्यसभा के सांसद सुरेंद्र सिंह नागर को नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा में अक्तूबर में विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं। चुनाव को देखते हुए पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सतीश पूनिया राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं और जाट बिरादरी से आते हैं। लोकसभा में उन्होंने करीब डेढ़ महीने तक हरियाणा में प्रवास भी किया था। उनके पास अच्छा अनुभव है। उन्हें पहले भी कई प्रदेशों की जिम्मेदारी दी जा चुकी है, जहां उन्होंने अपने कुशल प्रबंधन को साबित भी किया है। इसी को देखते हुए पार्टी ने उन्हें लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, सुरेंद्र नागर भी चुनावी रणनीति बनाने में काफी निपुण माने जाते हैं। उनके कौशल को देखते हुए पार्टी ने यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।


प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं, अब तक चार प्रभारी नियुक्त
भाजपा का शीर्ष नेतृत्व लगातार हरियाणा में नियुक्तियां कर रहा है, मगर अब तक प्रदेश अध्यक्ष का नाम घोषित नहीं किया जा चुका है। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सीएम नायब सिंह सैनी के पास है। लोकसभा का चुनाव पार्टी ने उन्हीं की अध्यक्षता में लड़ा था। प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कई बार चर्चाएं हो चुकी हैं। मगर अब तक पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का नाम फाइनल नहीं कर पाई है। वहीं, विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा अब तक चार बड़ी नियुक्तियां कर चुका है। पार्टी केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान को विधानसभा चुनाव प्रभारी व पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब को सहप्रभारी नियुक्त कर चुकी है। इसके अलावा शुक्रवार को पूनिया व नागर को भी हरियाणा की जिम्मेदारी सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed