{"_id":"605c86dc47e3171e6978375d","slug":"bjp-leaders-face-protest-of-farmers-in-ropar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोपड़ में भाजपा का विरोध : प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे भाजपाइयों को किसानों ने घेरा, काले झंडे भी दिखाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोपड़ में भाजपा का विरोध : प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे भाजपाइयों को किसानों ने घेरा, काले झंडे भी दिखाए
Thu, 25 Mar 2021 06:23 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 25 Mar 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने किया भाजपा नेताओं का विरोध।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोपड़ में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार के चार साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष राजेश बाघा और जिला प्रधान जतिंदर सिंह अठवाल ने कांग्रेस सरकार के चार साल के कार्यकाल पर कहा कि वह विपक्ष में हैं, इसलिए लोगों को जागरुक करना और मुद्दे उठाना उनका फर्ज है। इस दौरान किसान नेताओं ने प्रेस क्लब के बाहर भाजपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। महा सिंह रोड़ी और गुरदेव सिंह बागी की अगुवाई में पहुंचे लोगों ने भाजपा नेताओं का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों ने कहा कि भाजपा जहां भी कार्यक्रम करेगी, वहां विरोध किया जाएगा। इस दौरान सिटी थाना के एसएचओ राजीव चौधरी भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को क्लब के बाहर रोक रखा। विरोध के चलते भाजपा नेता कुछ समय तक तो क्लब के अंदर रुके लेकिन बाहर आते ही उन्हें प्रदर्शनकारियों के विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने उन्हें काले झंडे दिखाए और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान महा सिंह रोड़ी ने कहा कि भाजपा नेता एससी स्कॉलरशिप का मुद्दा उठाकर किसानों और मजदूरों को अलग-अलग करने की चाल चल रहे हैं। महा सिंह रोड़ी ने भाजपा नेता राजेश बाघा से पूछा कि क्या वह किसानों के पक्ष में हैं या नहीं। जिस पर राजेश बाघा ने कहा कि भाजपा किसानों के साथ है और वह उनकी बात पार्टी के आला नेताओं के सामने रखेंगे। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह भाजपा नेताओं को गाड़ी में बैठाया, जिसके बाद वह चले गए। इस दौरान भाजपा के पूर्व पार्षद रमन जिंदल और हरमिंदर सिंह वालिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन