फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP leaders adopted 250 TB patients of the city, will deliver ration every month

शहर के 250 टीबी के मरीजों को भाजपा नेताओं ने लिया गोद, हर माह पहुंचाएंगे राशन

Sat, 01 Oct 2022 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders adopted 250 TB patients of the city, will deliver ration every month
चंडीगढ़। सेवा पखवाड़ा के तहत प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए चंडीगढ़ भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ता ने 250 टीबी के मरीजों को एक साल के लिए गोद लिया है। इन सभी के घर जाकर व सेक्टर-27 में एक कार्यक्रम का आयोजन कर शुक्रवार को पौष्टिक आहार की किट प्रदान की गई। शहर में कुल 926 मरीज हैं। अन्य को भी भाजपा की तरफ से जल्द गोद लिया जाएगा। गोद लेने वाले कार्यकर्ताओं को ‘निक्षय मित्र’ कहा जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2025 तक टीबी को खत्म करने के लक्ष्य के साथ बीते दिनों केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान शुरू किया था। इसमें सामुदायिक सपोर्ट से मरीजों के लिए पोषण, अतिरिक्त इलाज में मदद और उनके परिवार के लोगों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण का प्रबंध करना शामिल है। प्रधानमंत्री ने लोगों व संस्थाओं से आग्रह किया है कि वह आगे आएं और टीबी के मरीजों को गोद लें। इसी अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने मरीजों को गोद लिया है। टीबी के मरीजों को गोद लेने के बाद उन्हें एक साल तक हर तरह की मदद मुहैया कराई जाएगी। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, हिमाचल भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंदर सिंह बबला, महामंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा, पूर्व पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली, जिलाध्यक्ष जतिन्दर मल्होत्रा, मंडल अध्यक्ष सतबीर सिंह, मेडिकल प्रकोष्ठ के संयोजक प्रिंस बंदूला, सहसंयोजक डॉ. आरएस बेदी, डॉ. रमणीक शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

हर महीने टीबी मरीजों के पास पहुंचाना होगा फूड बास्केट
टीबी के मरीजों के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने आईसीएमआर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन के सहयोग से मासिक फूड बास्केट तैयार किया है। इसमें वयस्कों के लिए शाकाहारी भोजन की बास्केट में अनाज या बाजरा, दाल, वनस्पति तेल, दूध पाउडर आदि होना चाहिए। हर फूड बास्केट पर लगभग 1,000 रुपये खर्च होने की संभावना है। हालांकि बास्केट में स्थानीय स्तर पर इसमें संशोधन भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed