फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Leader Slaps Chandigarh Commissioner KK Yadav Personal Assistant

चंडीगढ़ः भाजपा नेता ने कमिश्नर केके यादव के पीए को जड़ा थप्पड़ , धरने पर बैठे और किया हंगामा

Tue, 22 Sep 2020 03:21 PM IST
खुशबू गोयल नवदीप मिश्रा, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 22 Sep 2020 03:21 PM IST
सार

  • कमिश्नर ने बुलाई पुलिस, निजी सचिव ने दी लिखित शिकायत
  • धरने पर बैठे भाजपाई, प्रदेश अध्यक्ष ने पहुंचकर कराया शांत
  • निजी सचिव ने कहा- कांग्रेस नेता ने कमिश्नर से मिलने का लिया था समय

विज्ञापन
BJP Leader Slaps Chandigarh Commissioner KK Yadav Personal Assistant
धरने पर बैठे भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव की समस्याओं को लेकर मंगलवार को नगर निगम कमिश्नर केके यादव से मिलने पहुंचे भाजपा नेताओं ने उनसे पहले एक कांग्रेसी नेता को अंदर भेजने पर कई घंटे तक बवाल काटा। इस बीच एक भाजपा नेता गौरव गोयल ने कमिश्नर के निजी सचिव जतिन सैनी को थप्पड़ मार दिया, जिससे माहौल बिगड़ गया। निजी सचिव ने तत्काल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया और भाजपा नेता के खिलाफ लिखित शिकायत दे दी।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार को निगम कमिश्नर से मिलने कांग्रेस के नेता एवं पूर्व मेयर हरफूल चंद कल्याण पहुंचे थे। तभी लगभग आठ से दस भाजपा नेता भी गांव की समस्याओं को लेकर वहां पहुंच गए। कमिश्नर के निजी सचिव जतिन सैनी के अनुसार हरफूल चंद कल्याण ने पहले से कमिश्नर से मिलने का समय ले रखा था तो उन्हें कमिश्नर से मिलने भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि वह एक घंटे से गांव की समस्याओं को लेकर कमिश्नर के कमरे के बाहर इंतजार कर रहे थे, जबकि उन्हें मिलने की बजाय उनके बाद आए कांग्रेसी नेता हरफूल चंद कल्याण सीधे कमिश्नर के कमरे में चले गए। इसी बात पर भाजपा कार्यकर्ताओं से जतिन सैनी की बहस हो गई। 

बहस इतनी बढ़ गई कि भाजपा नेता गौरव गोयल ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। उसके बाद भाजपा प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता कमिश्नर के कमरे के बाहर ही धरने पर बैठ गए और कमिश्नर के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाने लगे। कमिश्नर केके यादव ने इसकी सूचना एसएसपी को दी। इसके बाद मौके पर डीएसपी कृष्ण वर्मा और सेक्टर-17 पुलिस थाना प्रभारी रामरतन मौके पर पहुंचे। 



अचानक कहां से आ गईं कमिश्नर के खिलाफ तख्तियां
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं को कमिश्नर के कमरे से बाहर कर दिया। उसके बाद भाजपा कार्यकर्ता नगर निगम की पार्किंग में धरने पर बैठ गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता अचानक हाथ में कमिश्नर के खिलाफ प्रिंटेड तख्तियां लेकर बैठ गए। निगम कर्मचारियों का कहना था कि यह भाजपा कार्यकर्ताओं की पहले से योजना बनी थी।



वह केवल एक मौका देख रहे थे। पूरे मामले की जानकारी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को भी दी गई है। उधर, भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने प्रशासक से फोन पर बात करने के बाद पार्षदों के साथ कमिश्नर से मिलने पहुंचे। जहां से भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाकर घर भेजा गया। 

निगमकर्मी-भाजपा नेता हुए आमने-सामने, धक्का-मुक्की में टूटे गमले

कमिश्नर के निजी सचिव के साथ हाथापाई की जानकारी जब निगम में फैली तो सभी कर्मचारी काम छोड़कर हड़ताल पर आ गए। कमिश्नर से मिलने के बाद कर्मचारी भी नगर निगम के प्रवेश द्वार पर पहुंच गए। इधर से भाजपा नेता कमिश्नर के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे, तो निगकर्मियों ने भी भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। 



पुलिस को हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को रोकना पड़ा। कर्मचारियों का कहना था कि भाजपा नेता माफी मांगे। इस पर भाजपा के नेताओं ने कमिश्नर के खिलाफ नारेबाजी तेज कर दी। वहीं धक्कामुक्की में प्रवेश द्वार पर रखे गमले भी टूट गए। इस मौके पर इंटक नेता हरजिंदर सिंह, राकेश कुमार, राजेंदर सिंह, एमसी यूनियन प्रेसीडेंट अजीत सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि भाजपा नेता ने माफी नहीं मांगी तो कलम बंद हड़ताल करेंगे।

‘यार’ कहने पर मार दिया थप्पड़
कमिश्नर के निजी सचिव जतिन सैनी का कहना है कि कांग्रेस नेता के अंदर जाते ही भाजपा नेता हंगामा करने लगे। उन्होंने कहा ‘यार उन्होंने समय लिया था, इसलिए अंदर गए हैं। दो मिनट बाद आप चले जाना’ भाजना नेता कहने लगे कि यार क्या होता है। बस इसी बात पर बहस बढ़ गई। इस दौरान कांग्रेस नेता तत्काल बाहर आ गए लेकिन तब तक भाजपा नेता ने जतिन सैनी को थप्पड़ मार दिया।



बवाल की सूचना पर पहुंच गए भाजपा पार्षद
हंगामा होने की सूचना मिलते ही पूर्व मेयर आशा जसवाल, राजेश कालिया, पार्षद चंद्रवती शुक्ला, मनोनीत पार्षद चरणजीव सिंह और चंडीगढ़ व्यापार मंडल के सेक्रेटरी संजीव चड्ढा कमिश्नर से मिलने पहुंचे। भाजपा पार्षदों ने दोनों पक्षों को काफी समझाया लेकिन बात नहीं बनी। अंत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आए और दोनों पक्षों को घर जाने को कहा। साथ मामले को जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया।

कभी-कभी दोनों ओर से विवाद हो जाता है। आशा जसवाल, राजेश कालिया व रामबीर भट्टी ने कमिश्नर से बातचीत की है। दोनों पक्षों को बैठाकर मामला सुलझा लिया जाएगा। - अरुण सूद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

 

कर्मचारियों की मांग है कि भाजपा नेता जतिन सैनी से सामूहिक रूप से माफी मांगें। ऐसा नहीं हुआ तो कलमबंद हड़ताल करेंगे। हालांकि पुलिस को इस संबंध में सूचना दे दी है। - केके यादव, कमिश्नर, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed