{"_id":"e4cdf2a37b09d25959fae2f7c0810554","slug":"bjp-leader-prepare-for-rally-of-modi-on-march-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के स्वागत में जुटे भाजपा के नेता और कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के स्वागत में जुटे भाजपा के नेता और कार्यकर्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 27 Mar 2014 09:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में चुनावी माहौल अब पूरी तरह गर्माने वाला है। भाजपा के पीएम कैंडीडेट नरेंद्र मोदी 29 मार्च को चंडीगढ़ आ रहे हैं। उनके स्वागत के लिए भाजपा के तमाम नेता व कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं पार्टी के सभी इकाइयों को अलग-अलग काम सौंप दिए हैं। मोदी की रैली सेक्टर-34 के प्रदर्शनी मैदान में होगी। मोदी की रैली में शामिल होने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से अपील भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
4 अप्रैल को शहर आएंगी सुषमा स्वराज
लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज भी अब भाजपा प्रत्याशी किरण खेर के प्रचार के लिए चंडीगढ़ आ रही हैं। सूत्रों का कहना है कि अप्रैल के पहले सप्ताह या फिर 4 अप्रैल को उनके चंडीगढ़ आने की संभावनाएं हैं। उनके आने से पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन