फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP leader Modi stayed Kurukshetra missing

मोदी को याद कर भाजपा नेता ठहर गए कुरुक्षेत्र

Wed, 20 Aug 2014 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Wed, 20 Aug 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
BJP leader Modi stayed Kurukshetra missing
भाजपा नेताओं के समर्थकों की गाड़ियां निकली थी पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने और पहुंच गई कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में नहाने।
विज्ञापन


ये दृश्य उस वक्त दिखा,जब न्यूज चैनलों पर मोदी का लाइव भाषण प्रसारित किया जा रहा था और आसपास जिलों के भाजपा नेताओं की गाड़ियां ब्रह्मसरोवर की पार्किंग में झंडे बैनरों के साथ खड़ी हुई थी।

इनमें सढौरा, अंबाला, यमुनानगर, रादौर के अलावा अन्य क्षेत्रों की गाड़ियों में सवार भाजपाई कुरुक्षेत्र के सरोवर में स्नान करते देखे गए।

भाषण में मोदी जहां ये कहते सुने गए कि श्रीकृष्ण का स्मरण करते ही कुरुक्षेत्र याद आ जाता है, वहीं भाजपा समर्थक भी मोदी का स्मरण कर कुरुक्षेत्र के सरोवर में डुबकी लगाते दिखे।
विज्ञापन


बता दें कि कैथल में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में अधिक से अधिक भीड़ जमा हो और चुनाव से पहले यही भीड़ भाजपा की ताकत के रूप में नजर आए, इसके लिए हरियाणा के भाजपा नेता पिछले कई दिनों से अपने हलकों में जाकर समर्थकों को कैथल पहुंचने की अपील कर रहे थे। इसके लिए इन नेताओं ने बकायदा गाड़ियां भी उपलब्ध कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डंडे और हलकों के नाम के बैनर के साथ नेताओं के पोस्टर इन गाड़ियों पर चस्पा कर कैथल के लिए रवाना किए थे। मगर ये गाड़ियां बीच रास्ते में कन्नी काटकर ब्रह्मसरोवर के इर्दगिर्द नजर आई।


मोदी की सभा से बंक मार कर इन गाड़ियों में सवार भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कुरुक्षेत्र में पड़ाव डाल दिया।

इनमें जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता पूर्व विधायक एवं प्रदेश महामंत्री चौधरी कंवरपाल, मुलाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेत्री पूर्व मंत्री एवं पूर्व उपाध्यक्ष योजना बोर्ड संतोष सारवान, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलदेव सिंह दहिया, रादौर हलका के नेता श्याम सिंह राणा, हलका सढ़ौरा से नेता ऋषिपाल, हलका यमुनानगर से भाजपा नेता राजकुमार अग्रवाल और हाल ही में भाजपा में शामिल हुए सढ़ौरा के एक पूर्व विधायक के पोस्टर और पार्टी के झंडे लगी गाड़ियां ब्रह्मसरोवर पर नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed