फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp leader meet rajnath singh

राजनाथ से मिले भाजपाई, हजकां गठबंधन पर मंथन

Sat, 14 Jun 2014 07:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 14 Jun 2014 07:23 PM IST
विज्ञापन
bjp leader meet rajnath singh

हरियाणा में भाजपा-हजकां गठबंधन पर असमंजस जारी है। शनिवार को नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर हरियाणा के भाजपा नेताओं की बैठक हुई। जिसमें विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


बैठक में हरियाणा भाजपा अध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा, भाजपा विधायक दल के नेता अनिल विज, दोनों केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर, सांसद रतन लाल कटारिया, राज कुमार सैनी, अश्वनी चोपड़ा, रमेश कौशिक, धर्मबीर सिंह, हरियाणा प्रभारी जगदीश मुखी, सह प्रभारी अनिल जैन और अन्य नेता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

‘दिल्ली हुई हमारी है, अब चंडीगढ़ की बारी है’

bjp leader meet rajnath singh

रामबिलास शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव परिणाम पर पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने उनकी पीठ थपथपाई। आठ में से सात लोकसभा सीटों और 72 विधानसभा सीटों में से 52 पर भाजपा की जीत हुई है।

उन्होंने कहा कि करीब ढाई घंटे तक चली, इसमें विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई। भाजपा ने 63 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि वे मैदान में डटे रहें। बूथ स्तर पर मतदाता सूचियों पर नजर रखें। उन्होंने भाजपा का नारा बताते हुए कहा कि ‘दिल्ली हुई हमारी है, अब चंडीगढ़ की बारी है’।

अच्छे दिन शुरू हो गए हैं

bjp leader meet rajnath singh
रामबिलास ने कहा कि पीएम मोदी का जो तूफान लोकसभा चुनाव में चला था, वह विधानसभा चुनाव में दोगुना होगा। उनके प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद सीमेंट का दाम 350 से घटकर प्रति बैग 280 हो गया।

इसके अलावा सरिया, चीनी, दाल सस्ती हो गईं, रुपया मजबूत हुआ, डॉलर कमजोर हुआ। इसलिए अच्छे दिन शुरू हो गए हैं। हजकां के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और गठबंधन के बारे में फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा। उन्होंने साफ संकेत दिए कि हजकां के साथ गठबंधन पर फिलहाल असमंजस की स्थिति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed