फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp leader jp dalal in vijay sankalp rally

'सीने में 40 साल के राज हैं, खोलूंगा नहीं'

Mon, 08 Sep 2014 02:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहल (भिवानी)
ब्यूरो/अमर उजाला, बहल (भिवानी) Updated Mon, 08 Sep 2014 02:42 PM IST
विज्ञापन
bjp leader jp dalal in vijay sankalp rally

कांग्रेस से अलग होकर भाजपा के बैनर तले आयोजित रैली में जेपी दलाल ने पूर्व सांसद श्रुति चौधरी द्वारा धोखेबाज बताने पर कड़ा एतराज जताया।

विज्ञापन


जोशीले व भावुक अंदाज में उन्होंने कहा कि मैंने बंसीलाल परिवार के लिए पसीना बहाया है, धोखा नहीं किया। सीने में 40 सालों के राज दफन है लेकिन खोलूंगा नहीं। किरण, श्रुति पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि एक समय था जब कोठी पर ईमानदारी चलती थी, आज शराब तथा दूसरे ठेकेदारों की चलती है।
विज्ञापन


रविवार को बहल कस्बे की अनाज मंडी में आयोजित विकास संकल्प रैली में जेपी दलाल ने कहा कि बेहतर यही है कि वे (किरण-श्रुति) मर्यादित भाषा का प्रयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि कहने को उनके पास भी बहुत कुछ है, लेकिन वे उनके बारे में कुछ नहीं कहेंगे। उन्होंने कहा कि मैं किसी लोभवश भाजपा में नहीं गया बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर गया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे भी मैंने बंसीलाल परिवार का हर मुश्किल में साथ दिया। चाहे कहीं गोली चली, कहीं लड़ाई हुई या फिर जब भी कोई चुनाव हुआ, तो हमेशा जेपी ही आगे रहा। फिर, मैंने ऐसा क्या किया कि मैं धोखेबाज हुआ।


उन्होंने कहा कि उनको पिछले चुनावों की हार का कोई मलाल नहीं है, क्योंकि उनको लोहारू हलके में कार्यकर्ताओं के बड़े परिवार का प्यार मिला है।  पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनावों में जिस तरह से नरेंद्र मोदी को लोगों ने समर्थन देकर देश का प्रधानमंत्री बनाया, उसी प्रकार से प्रदेश के चुनावों में भाजपा को साथ देने का काम करें। रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि एक समय में जो नेता हविपा में थे, वो आज सारे भाजपा में आ गए है। इसलिए, प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है।

इस अवसर पर फिल्म कलाकार अनूप तंवर, भाजपा नेता रामचंद्र जांगड़ा, दीवान सिंह फौगाट, दलबीर गांधी, भागीरथ जांगड़ा, सुरेंद्र अहलावत एडवोकेट, दिनेश महमिया, रोहित दलाल, आशीष दलाल, विजय फौगाट, गुलशन भ्याना, रवि गट्टानी, विजेंद्र सहारण, राजेंद्र कोठारी, रोहताश श्योराण सहित हजारों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed