{"_id":"3bcade745951898d19d2e75ec637b81f","slug":"bjp-leader-j-p-nadda-boost-up-bjp-workers-election-booth-like-the-china-border-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बूथ पर लड़नी होगी चीन बार्डर जैसी लड़ाई'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बूथ पर लड़नी होगी चीन बार्डर जैसी लड़ाई'
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 30 Sep 2014 09:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव जेपी नड्डा ने कहा, पार्टी नेता व कार्यकर्ता प्रदेश का खाका बनाने की बजाए अपने बूथ पर ध्यान दें। बिना रुके चुनाव प्रचार में जुट जाएं। हर मतदाता तक पहुंचे। मैं हिमाचल में चीन के बार्डर का रहने वाला हूं। बूथ पर बार्डर जैसी लड़ाई लड़नी होगी। तभी कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति मिल सकेगी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने की चाहत ईवीएम तक पहुंचानी होगी।
विज्ञापन
भाजपा नेता नड्डा सोमवार को यहां हिसार रोड पर स्थित एक गार्डन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। यहां पार्टी के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी पहुंचना था, लेकिन अंबाला से हेलीकॉप्टर की बजाए सड़क मार्ग से रवाना होने के कारण रोहतक देरी से पहुंचे। शाह के पहुंचने तक कार्यक्रम खत्म हो गया था।
विज्ञापन
महासचिव जेपी नड्डा ने कहा, जब पार्टी नेताओं से बूथ के मतदाताओं की संख्या और पुरुषों व महिलाओं की स्थिति पूछते हैं तो स्पष्ट जवाब नहीं दे पाते। साफ हो जाता है कि वे बूथ स्तर पर काम नहीं कर रहे हैं। जो घर से मजबूत नहीं होता वह बाहर भी कभी मजबूत नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि छोटे से लेकर बड़े नेता को अपने बूथ की स्थिति पर ध्यान रखना चाहिए। समय कम है। उसमें भी नवरात्रि और दुर्गा पूजा है।
विज्ञापन
ऐसे में अब घर परिवार, अपने नाते रिश्तेदारी में बात करना शुरू कर दें। बहुत लोग तो इंतजार करते हैं कि हमारा रिश्तेदार भाजपा के नेता हैं। यहां तक कहते हैं कि उसने तो कहा ही नहीं। इस अवसर पर हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी जगदीश मुखी ने कहा, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनाव में जुट जाना होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश भाटिया सहित जिले के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और उम्मीदवार सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।