फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Leader Bhagat Chunnilal Son Mohinder Bhagat joined Aam Aadmi Party in Chandigarh

Jalandhar: उपचुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, दो बार विधायक का चुनाव लड़ चुके मोहिंदर भगत ने थामी झाड़ू

Fri, 14 Apr 2023 02:28 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 14 Apr 2023 02:28 PM IST
सार

जालंधर वेस्ट की राजनीति में भाजपा के सक्रिय नेता में सबसे आगे भगत परिवार ही था लेकिन उनके आप में जाते ही भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन
BJP Leader Bhagat Chunnilal Son Mohinder Bhagat joined Aam Aadmi Party in Chandigarh
मोहिंदर भगत आप में शामिल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। शिअद-भाजपा सरकार में मंत्री रहे भगत चुन्नीलाल के बेटे मोहिंदर भगत शुक्रवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें चंडीगढ़ में आप की सदस्यता दिलाई। जालंधर वेस्ट से भाजपा के बड़े नेता मोहिंदर भगत दो बार भाजपा की टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि, उन्हें सफलता नहीं मिली। 

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर को जब मोहिंदर भगत चंडीगढ़ में थे तो जालंधर में भाजपा के पूर्व विधायक केडी भंडारी, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, अमित तनेजा व जिला प्रधान सुशील शर्मा भगत की कोठी जा पहुंचे। बेटे के भाजपा छोड़ने की बात रखते हुए भगत चुन्नी लाल रो पड़े। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि मैं भाजपा के साथ हूं और बेटे का फैसला गलत है। उसने यह कदम उठाने से पहले मुझे भी नहीं बताया। इसे देखकर केडी भंडारी भी भावुक हो गए।
विज्ञापन

 
भगत चुन्नी लाल ने कहा कि जालंधर वेस्ट में भाजपा नेता विहीन नहीं है। भगत बिरादरी का हर सदस्य भाजपा का नेता है और भाजपा को ही वोट देगा। जिस पार्टी में शुरुआत से जुड़े हैं, जो मान-सम्मान उन्हें भाजपा ने दिया, उसे भुलाया नहीं जा सकता। मैं खुद हैरान हूं कि बेटा किन कारणों से आम में शामिल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता के भावुक होने की बात जब मोहिंदर को पता चली तो उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि मेरे पिता के पास वह नेता गए हैं, जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में उनको हराने के लिए काम किया था। मैंने अपने पिता भगत चुन्नी लाल व परिवार के साथ विचार करने के बाद ही आप ज्वाइन की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed