फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP government completely failed to provide MSP and fertilizers to farmers: Hooda

किसानों को एमएसपी और खाद देने में पूरी तरह नाकाम भाजपा सरकार : हुड्डा

Wed, 23 Oct 2024 07:03 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 07:03 PM IST
विज्ञापन
BJP government completely failed to provide MSP and fertilizers to farmers: Hooda
बोले - पराली जलाने के मामलों में किसानों पर कार्रवाई का फैसला वापस ले सरकार
विज्ञापन

चंडीगढ़। एक बार फिर भाजपा सरकार किसानों को एमएसपी और खाद देने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। क्योंकि मंडियों में धान की खरीद न होने से किसान एमएसपी से कम रेट में फसल बेचने को मजबूर हैं। वहीं, भाजपा ने चुनाव में किसानों को धान पर 3100 रुपये रेट देने का वादा किया था। लेकिन चुनाव में जीत के बाद हमेशा की तरह भाजपा अपने वादे से मुकर गई। ये कहना है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का।

हुड्डा ने कहा कि अगली फसल की बिजाई के लिए सरकार की ओर से किसानों को डीएपी भी मुहैया नहीं करवाया जा रहा। खाद की सप्लाई न होने से किसानों को लंबी-लंबी कतारों में कई-कई दिन इंतजार करना पड़ रहा है। फिर भी उन्हें खाद नहीं मिल पा रही और उन्हें ब्लैक में खाद खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि पूरे प्रदेश की मंडियां धान से अटी पड़ी हैं। न उठान और न ही किसानों को समय से भुगतान हो पा रहा है। पूरे प्रदेश में किसानों के विरुद्ध मामले दर्ज किए जा रहे हैं और उन्हें रेड लिस्ट किया जा रहा है। कांग्रेस मांग करती है कि तुरंत केस वापस लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed