फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP gave ticket to Sanjay Tandon from Chandigarh in Lok Sabha Election

Chandigarh: चंडीगढ़ से भाजपा उम्मीदवार होंगे संजय टंडन, दो बार की सांसद किरण खेर का टिकट कटा

Wed, 10 Apr 2024 04:28 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 10 Apr 2024 04:28 PM IST
सार

किरण खेर 2014 और 2019 में चंडीगढ़ से भाजपा की सांसद रही हैं। इस बार खेर ने अप्रत्यक्ष रूप से जता दिया था कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगी। वहीं संजय टंडन का चंडीगढ़ में संगठन खड़ा करने में अहम योगदान रहा है। 

विज्ञापन
BJP gave ticket to Sanjay Tandon from Chandigarh in Lok Sabha Election
संजय टंडन और किरण खेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर दो बार की सांसद किरण खेर की टिकट काट दी है और इस बार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन को मैदान में उतारा है। टंडन हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी हैं। किरण खेर लगातार दो बार चंडीगढ़ से चुनाव जीतकर लोकसभा में जा चुकी हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


टंडन भाजपा के वरिष्ठ नेता बलरामजी दास टंडन के बेटे हैं। संजय टंडन चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। चंडीगढ़ में भाजपा का संगठन खड़ा करने में संजय टंडन का काफी अहम योगदान रहा है। वे समाजसेवा से जुड़े हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




चंडीगढ़ से सबसे पहले भाजपा ने उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस अभी इंतजार में है। 

आप से गठबंधन के तहत कांग्रेस को मिली है चंडीगढ़ सीट
चंडीगढ़ में इस बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इस गठबंधन में चंडीगढ़ की सीट कांग्रेस के खाते में गई है। हालांकि कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि कांग्रेस पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री पवन कुमार बंसल को मैदान में उतर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed