फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP district president, asked for resignation, PANCHKULA NEWS

पंचकूला: भाजपा जिला अध्यक्ष ने मेयर पर लगाए आरोप, मांगा इस्तीफा

Tue, 14 Feb 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 14 Feb 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
BJP district president, asked for resignation, PANCHKULA NEWS
भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा
भाजपा जिला अध्यक्ष ने मेयर पर निशाना साधते हुए शहर के विकास कार्यों में रुकावट डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कें बदहाल हैं, पार्कों का बुरा हाल है। बिजली पानी की समस्या से शहर की जनता बेहाल है। उन्होंने कहा कि ऐसे में मेयर को इस्तीफा दे देना चाहिए। इस पर मेयर उपिंदर कौर अहलूवालिया ने भाजपा विधायक पर शहर की अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


 भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान शहर में ठप पड़े विकास कार्यों पर चर्चा की गई। दीपक शर्मा ने मेयर पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर की सड़कें, पार्कों की बदहाली और पानी व बिजली की समस्या से लोग परेशान हैं। इसके बावजूद मेयर का इन समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं है। 
विज्ञापन

दीपक शर्मा ने कहा कि मेयर के बयान के अनुसार, जब तक नगर निगम कमिश्नर को नहीं बदला जाता, तब तक निगम की कोई बैठक नहीं होगी। उन्होंने मेयर के इस बयान की निंदा की। पिछले काफी अरसे से निगम की नियमित होने वाली बैठके भी समय पर नहीं हो रही हैं। इस कारण विकास कार्यों पर बुरा असर पड़ रहा है। दीपक शर्मा ने आरोप लगाया कि मेयर की अनदेखी के कारण शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि सड़कों का इतना बुरा हाल है कि आए दिन हादसे हो रहे हैं। इस संबंध में जब मेयर उपिंदर कौर अहलूवालिया से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शहर की जनता स्थानीय विधायक और सरकार के खोखले वादों और घोषणाओं से तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा कि इस कारण शहर की जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।      
विज्ञापन
विज्ञापन

  
मेयर नहीं होने दे रहीं निगम की बैठक      
दीपक शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेयर के कारण निगम की बैठक नहीं हो पा रही है। केंद्र सरकार ने जब स्मार्ट सिटी के लिए नाम मांगे थे तो उस समय भी निगम की बैठक नहीं हो सकी। उन्होंने कहा इस कारण पंचकूला को स्मार्ट सिटी का खिताब नहीं मिल पाया।


मेयर के पति करते हैं विकास कार्यों में हस्ताक्षेप
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मेयर के पति निगम के कार्यों में हस्ताक्षेप करते हैं। उन्हाेंने आरोप लगाया कि वह निगम के कर्मचारियों पर दबाव बनाते हैं। इस कारण कर्मचारी डर के साये में काम कर रहे हैं। इसकी कई बार शिकायत आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed