{"_id":"592489234f1c1ba716535bc5","slug":"bjp-councilor-misbehaving-on-sdm-chandigarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पार्षद ने एसडीएम पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, एडवाजर से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पार्षद ने एसडीएम पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, एडवाजर से शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 24 May 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम, चंडीगढ़
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के जिला अध्यक्ष एवं वार्ड नंबर-3 के पार्षद रवि शर्मा ने एसडीएम साउथ कृति गर्ग पर दुर्व्यवहार और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। पार्षद ने डीसी, गृह सचिव और सलाहकार को शिकायत देकर एसडीएम पर कार्रवाई की मांग की है। उधर, एसडीएम कृति गर्ग ने अपने ऊपर लगे आरोप को निराधार बताया है।
भाजपा पार्षद रवि शर्मा की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया है कि मंगलवार को सेक्टर-22 के सिविल अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक थी। समिति के सदस्य और इलाके के पार्षद होने के नाते वह बैठक में मौजूद थे। आरोप है कि एसडीएम कृति गर्ग बैठक में निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं।
बैठक में एसएमओ, डॉक्टर, भाजपा नेता प्रिंस भुदेंला समेत अन्य सदस्य भी मौजूद थे। शर्मा ने बताया कि बैठक में उन्होंने सदस्य प्रिंस भुदेंला से पूछा कि यह कमेटी डीएचएस के अंतर्गत काम कर रही है या केंद्र के। इतने में एसडीएम पार्षद पर जोर से चिल्लाई और कहा कि कोई भी निजी बात आपस में न करें।
विज्ञापन
शर्मा ने बताया कि एसडीएम के इस व्यवहार पर एतराज जताने के बाद वह बैठक छोड़कर बाहर आ गए। इसके बाद एसडीएम ने बैठक के अन्य सदस्यों से भी कहा कि अगर कोई और जाना चाहता है तो चले जाएं।
बैठक में मौजूद सदस्य प्रिंस का कहना है कि पार्षद के चले जाने के बाद एसडीएम ने पूछा कि ये कौन है। जिस पर उन्होंने बताया कि वह वार्ड पार्षद है। इसके बाद एसडीएम कृति गर्ग ने कहा कि वह सलाहकार, गृह सचिव और कमिश्नर से भी पूछेगी कि किस तरह के पार्षद जनता द्वारा चुने गए हैं।
एसएमओ से मांगी सीसीटीवी फुटेज
भाजपा पार्षद रवि शर्मा ने सेक्टर-22 के सिविल अस्पताल के एमएमओ से कमरे में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज भी मांगी है। पार्षद इस फुटेज के साथ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर से मिलेंगे।
पार्षद द्वारा लगाए गए आरोप निराधार है। मैने किसी के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया है। किसी से भी मीटिंग में कोई भी बहस तक भी नहीं हुई है। डीसी से मिलकर पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है।
कृति गर्ग, एसडीएम साउथ