फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP-Congress remained in power for 25 years, yet there is no solution for need-based change: Jarnail Singh

25 साल सत्ता में रही भाजपा-कांग्रेस, फिर भी नीड बेस्ड चेंज का हल नहीं: जरनैल सिंह

Tue, 07 Apr 2026 03:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
BJP-Congress remained in power for 25 years, yet there is no solution for need-based change: Jarnail Singh
चंडीगढ़। सीएचबी के मकानों में नीड बेस्ड चेंज के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। सेक्टर-39 के पार्टी कार्यालय में सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी इंचार्ज जरनैल सिंह ने कहा कि पिछले 25 वर्षों से दोनों दल सत्ता में रहे लेकिन अब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि नीड बेस्ड चेंज को नियमित किया जाए, पेनल्टी में राहत दी जाए और तोड़फोड़ की कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाई जाए। साथ ही सभी के लिए एक समान और पारदर्शी नीति लागू की जाए। जरनैल सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आम आदमी पार्टी बड़ा आंदोलन शुरू करेगी। प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल सिंह, ऑब्जर्वर गुरप्रीत सिंह जीपी, पूर्व मेयर कुलदीप कुमार और महासचिव ओमकार सिंह औलख मौजूद रहे।
विज्ञापन

जरनैल सिंह ने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी हैं और प्रशासन भाजपा के नियंत्रण में है, बावजूद इसके समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार नियम बदलने से लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हुई है। कभी किसी निर्माण को वैध बताया जाता है तो बाद में उसे अवैध घोषित कर दिया जाता है। उन्होंने सेक्टर-45डी में हुई डेमोलिशन कार्रवाई का भी विरोध किया। इस दौरान पार्टी नेताओं के मौके पर पहुंचने पर पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने को उन्होंने लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। आप ने भाजपा और कांग्रेस पर 2018 से 2022 के बीच किए गए वादे पूरे न करने का आरोप लगाया। जरनैल सिंह ने कहा कि वन टाइम रेगुलराइजेशन स्कीम और नो पेनल्टी पॉलिसी के वादे अब तक अधूरे हैं, जिससे आम लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed