फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Chandigarh's Purvanchal cell gets new leadership, Gopal Shukla becomes president

Chandigarh News: भाजपा चंडीगढ़ में पूर्वांचल प्रकोष्ठ को मिला नया नेतृत्व, गोपाल शुक्ला बने अध्यक्ष

Sun, 16 Nov 2025 10:46 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
BJP Chandigarh's Purvanchal cell gets new leadership, Gopal Shukla becomes president
चंडीगढ़। भाजपा चंडीगढ़ में पूर्वांचल समाज को और मजबूत प्रतिनिधित्व देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए गोपाल शुक्ला को पूर्वांचल प्रकोष्ठ का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह घोषणा रविवार को भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय में आयोजितकार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने की।
विज्ञापन


मल्होत्रा ने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी और पूर्वांचल समाज के बीच संवाद और अधिक सशक्त होगा तथा संगठनात्मक गतिविधियों में नई ऊर्जा आएगी। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्वांचल समाज से जुड़े लोगों और कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा कि यह निर्णय समाज के योगदान और विश्वास का सम्मान है। उन्होंने बताया कि गोपाल शुक्ला लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहते हुए लगातार पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम करते आए हैं। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, वरिष्ठ नेता संजीव राणा, प्रकोष्ठों के इंचार्ज शक्ति देवशाली और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने भी शुक्ला को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article