जिला अध्यक्ष चुनाव: भाजपा ने 22 जिलों में पर्यवेक्षक किए नियुक्त, ये है पूरी लिस्ट
जिला अध्यक्षों के चुनाव को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, हरियाणा भाजपा के संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, सांसद एवं प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी और प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल मौजूद रहे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राजनीतिक दल है, यह एकमात्र राजनीतिक दल है, जो अपने संगठन के पदाधिकारियों के चुनाव राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ और मण्डल स्तर तक बिना किसी द्वंद्व के लोकतांत्रिक ढंग से करता है।
संगठन के चुनावों को सफलता पूर्वक करवाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से आपसी रायशुमारी करते हुए आगे के दायित्व के लिए कार्यकर्त्ताओं को चुना जाता है। एक मजबूत कार्यकर्त्ता संगठन को और मजबूत बनता है। इसी दिशा में जिलों में जिलाध्यक्षों के चुनाव के लिए जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं से सलाह मशविरा करने के लिए सभी 22 जिलों के पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा नियुक्त पर्यवेक्षक सभी 22 जिलों में रायशुमारी कर एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौपेंगे।
ये होंगे पर्यवेक्षक-
क्रम जिला - पर्यवेक्षक
1 पंचकूला – धूमन सिंह किरमच
2 अम्बाला – महिपाल ढांडा
3 यमुनानगर- राजीव जैन
4 कुरुक्षेत्र - जगदीश चौपड़ा
5 कैथल - घनश्याम दास अरोड़ा
6 करनाल – संदीप जोशी
7 पानीपत – असीम गोयल
8 सोनीपत – वेदपाल एडवोकेट
9 जींद- ऋषिप्रकाश शर्मा
10 रोहतक- नायब सिंह सैनी
11 झज्जर- जवाहर यादव
12 सिरसा- ओमप्रकाश धनखड़
13 हिसार- मनीष ग्रोवर
14 फतेहाबाद- पवन सैनी
15 भिवानी – डॉ कमल गुप्ता
16 दादरी - कृष्ण बेदी
17 महेंद्रगढ़- अजय गौड़
18 रेवाड़ी – दीपक मंगला
19 गुरुग्राम- संजय भाटिया
20 मेवात – अजीत यादव
21 पलवल- वीरकुमार यादव
22 फरीदाबाद – गोविंद भारद्वाज