फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bjp and akali took dig on sidhu in election campaign

विधानसभा चुनाव : 'सिद्धू से पूछो ! शीला बदनाम थी या कांग्रेस'

Sun, 22 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 22 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bjp and akali took dig on sidhu in election campaign
नवजोत सिंह सिद्धॣ - फोटो : अमर उजाला

चार फरवरी वो ऐतिहासिक दिन है जिस दिन पंजाब के विकास की गाथा एकबार फिर आगे बढ़ेगी। पंजाब में विकास की दर पिछले दस सालों में कांग्रेस के अब तक शासनकाल से कई गुना अधिक है। 

विज्ञापन


सिद्धू नासमझ हैं, बहुत समझाया लेकिन नही माने। कांग्रेस में उनके जाने से कोई फर्क नही पड़ने वाला। यह कहना है देश के वित्तमंत्री अरुण जेटली का। 

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस पंजाब में सत्ता के सपने ले रही है वह ये नही जानती कि उसकी लुटिया पांच राज्यों में डूबने वाली है। अरुण जेटली ने कहा कि शिअद-भाजपा का साथ बीते 20 वर्षों से है। 
विज्ञापन


दोनों पार्टियां मिलकर काम करती है। पंजाब का विकास इस बात का गवाह है कि पंजाब आने वाले पांच साल में देश का सबसे विकासशील राज्य होगा। 

'सिद्धू को छोड़ो हम सेवा करने आए हैं कामेडी करने नही'

Bjp and akali took dig on sidhu in election campaign
सुखबीर सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि पठानकोट में पाकिस्तानी आंतकियों ने जब कदम रखा तो हमारे सैनिकों ने उसका जवाब पाकिस्तान की धरती पर जाकर दिया। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान दुनिया भर में मुंह दिखाने का काबिल नही रहा।

 इसी तरह कांग्रेस ने देश के दामन पर जो दलाली व भ्रष्टाचार का कलंक लगाया था मोदी सरकार ने उसे दुनिया के सामने धो डाला है। पंजाब में कांग्रेस के बयानबाजी के सिवा उसका कोई औचित्य नही है। 

सिद्धू से पूछो ! शीला बदनाम थी या कांग्रेस
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल जब स्पीच देने के लिए माइक पकड़ा तो सिद्धू के खिलाफ कुछ भाजपा नेताओं ने शोर मचाया। डिप्टी सीएम ने माइक संभालते ही श्रोताओं की लाइन में बैठे किसी भाजपाई ने कहा कि सिद्धू से पूछना चाहिए !  शीला बदनाम थी या कांग्रेस।

यह सुन डिप्टी सीएम हंसे फिर बोले सिद्धू को छोड़ो हम सेवा करने आए हैं कामेडी करने नही। पंजाब में विकास हमारा मुद्दा था और है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नही है इसलिए कांग्रेसी किसी को भी बदनाम कर देते हैं। सिद्धू जब भाजपा में थे तब उनकी भाजपा पार्टी मां थी, अब कांग्रेस में चले गए तो मां भूल गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed